Trending

Rashifal: जानिए आज बजरंगबली की कृपा से किन राशियों की होगी बल्ले बल्ले और किसे होगा नुकसान?

हम आपको मंगलवार 10 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरशिप के कारण जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना होगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे साथ ही कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। हनुमान जी का स्मरण करने मात्र से आपके सभी कष्टों का निवारण होगा और आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नौकरी पेशा वाले हैं उनको सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। आपकी कोई बात दूसरों का दिल दुखा सकती है। पैसों के मामलों को लेकर तनाव कम हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चा ज्यादा होने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। कुछ स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए अगर आप दवाइयां ले रहे हैं तो ध्यान रहे नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यवसायिक योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शैक्षणिक मोर्चे पर जो कठिनाई आ रही है उसे दूर करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके व्यापार के कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होने से आप की इनकम भी बढ़ेगी। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ऑफिस में अधिकारियों से आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आज आपको अपना आत्मबल बनाए रखना होगा जो काम करने ही हैं, उनके लिए इरादा बहुत पक्का कर लें। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्याल रखें। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। आज कोई भी कार्य अधूरा छोड़ना आपके लिए उचित नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक जो इस दौरान कार्य की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छी तनख्वाह के साथ अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस और बिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबक बन सकती हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए
आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपने क्रोध को सीमित रखें ताकि आपके काम पर इसका असर न हो। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। क्रोध पर काबू रखें और नए काम की शुरुआत हो सके तो टालें। आप अपने अंदर छिपी बेहतरीन विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ रखें। इससे आपको फायदा होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके मिल सकते हैं। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई बड़े अवसरों की प्राप्ति होगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से ना लेने पर विवाद हो सकता है। आपके कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलने वाला है।

आपने Rashifal 10 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शास्त्रों के अनुसार इन 10 चीजों का दान करने पर ही हासिल होता है पुण्य

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88