अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार इन 10 चीजों का दान करने पर ही हासिल होता है पुण्य

हिंदू धर्म में चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि त्योहार या विशेष दिन वस्तुओं या चीजों का दान किया जाए तो पापों से मुक्ती मिल जाती है। इतना ही नहीं अगर किसी ग्रह की बुरी दिशा कुंडली में चल रही हो, तो ग्रह के हिसाब से चीजों का दान करने पर ग्रह शांत हो जाता है।

कई लोग हैं जो कि दान जरूर किया करते हैं। हालांकि काफी कम लोगों को ही दान कैसे किया जाता है, इसकी जानकारी होती है। अगर हम सही विधि के साथ चीजों का दान करते हैं तभी हम लोगों को पुण्य की प्राप्ति हो पाती है और ग्रहों के प्रकोप से बचा जा सकता है।

दान करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • शास्त्रों में दान करने को लेकर कहा गया है कि हर इंसान को अपनी कमाई का दस प्रतिशत जरूर दान करना चाहिए।
  • गरीब व्यक्तियों या पंडितों को दान करने पर ही दान करने का पुण्य मिलता है। इसलिए आप इन दोनों के अलावा किसी और व्यक्ती को चीजें दान ना करें।
  • दान करने का उत्तम समय सुबह का होता है। इसलिए आप हमेशा सुबह के समय ही दान किया करें।
  • कभी भी किसी और की वस्तु का दान आप ना करें और ना ही किसी से उधार लेकर चीजें दान करें। ऐसा करने से दान का पुण्य आपको नहीं मिल पाता है।
  • हमेशा शांत और खुशी मन से ही चीजों का दान करें और दान करते समय क्रोध ना करें।

दान करने की विधि

  • दान करने की विधि के अनुसार आप जिस दिन दान करने वाले हैं उस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद दान देने वाली चीजों को मंदिर में रखें और भगवान की पूजा करें।
  • पूजा करने के बाद आप चीजों का दान करें। जब भी आप किसी वस्तु का दान करें तो उस वस्तुओं के साथ पैसे जरूर दें।
  • दान देने से पहले आप पंडित से दान देने का शुभ समय भी पता कर लें और शुभ समय पर ही चीजों का दान करें।
  • मकर संक्रांति, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन आप चीजों का दान जरूर किया करें।

किन चीजों का करना चाहिए दान

हमारे शास्त्रों में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि व्यक्तियों को किन चीजों या वस्तुओं का दान करने से पुण्य हासिल होती है। हमारे शास्त्रों में ऐसी 10 चीजें बताई गई हैं। जिनका दान करना उत्तम माना जाता है और इन 10 चीजों के नाम इस प्रकार है- गाय, भूमि, तिल, सोना, चांदी, घी, वस्त्र, अनाज, गुड़ और नमक।

ऊपर बताई गई चीजों के अलावा सूर्य ग्रह की खराब दिशा होने पर आप पीले रंग की चीजें दान करें, मंगलवार ग्रह की दिशा खराब होने पर मीठी चीजों का दान करें, गुरू ग्रह अगर खराब दिशा में है तो आप केलों का दान करें, शुक्र ग्रह भारी होने पर आप मूली का दान करें और शनि ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए काली चीजों, तेल और चप्पल का दान करें।

Back to top button