बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने बताई निक जोनस की गलत उम्र, फैंस ने कहा- ‘जब पति की उम्र ही नहीं पता तो क्या’

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई ही रहती हैं, लेकिन इस बार वे अपने पति निक जोनस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं, इस ट्रोलिंग को लेकर यूजर्स के पास काफी बड़ी वजह है, जिसका जवाब प्रियंका चोपड़ा के पास भी नहीं होगा और शायद उन्हें अपने शब्दों को लेकर पछतावा भी हो रहा होगा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल ही राजस्थान में शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही दोनों लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों जहां प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, तो वहीं निक जोनस अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और हाल ही में उन्होंने कई बड़े इवेंट किए हैं। पति निक जोनस की कामयाबी के बाद प्रियंका चोपड़ा इतनी भावुक हो गई कि उन्हें अपने पति के उम्र का ख्याल भी नहीं रहा और पूरी दुनिया के सामने गलत उम्र बता दिया, जिसके बाद वे खूब ट्रोल होने लगी।

प्रियंका को नहीं पता निक जोनस की उम्र

 

View this post on Instagram

 

So proud. When you own your own tequila at 27! @villaone ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 2, 2019 at 12:00pm PDT

पति निक जोनस की कामयाबी से गदगद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि गर्व की बात है जब 27 साल की उम्र में आपका खुद ‘विला वन टकीला’ हो, जिसके बाद ही वे ट्रोल हो गई। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की गलत उम्र बताई तो फिर क्या यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिख दिया। बता दें कि हाल ही में निक जोनस ने अपना विला वन टकीला ओपन किया है, जिसकी कामयाबी की पार्टी इन दिनों चल रही है।

यूजर्स ने याद दिलाई प्रियंका को असली उम्र

जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को 27 साल का बताया, वैसे ही सोशल मीडिया पर असली उम्र की बाढ़ लग गई। हर कोई प्रियंका चोपड़ा को उनके पति की रियल उम्र बताता हुआ फिर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि निक जोनस 27 के नहीं, बल्कि 26 के हैं, आपको तो उनकी उम्र भी नहीं पता है। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने का यूजर्स के पास अच्छा खासा कारण है, जिसका जवाब भी प्रियंका के पास नहीं है।

फेवरेट कपल हैं प्रियंका और निक जोनस

सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका और निक जोनस की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉडिंग देखने को मिलती है, जिसकी वजह से लोग इन्हें फेवरेट कपल मानते हैं। इसके अलावा दोनों के बीच जो प्यार और तकरार है, उससे ये परफेक्ट कपल भी बनते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस अपनी प्राइवेसी का भी खूब ख्याल रखते हैं, लेकिन अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनके साथ भी समय बिताते हैं।

Back to top button