राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों की होगी खूब मौज, धन प्राप्ति में अवरोध होंगे दूर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2 सितंबर से 8 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है, कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। आपकी योजनाओं में बदलाव हो सकते हैं। कोई नई योजना सामने आ सकती है जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद रहेगी। इस सप्ताह आपको कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद हैं। जल्दबाजी में काेई निर्णय ना लें काेई भी निर्णय करने से पहले दस बार साेचना जरूरी है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में धन का खर्च होगा।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है। आपका मूड भी आज अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : व्यापार में कोई रिस्क न लें. कार्यक्षेत्र में भी बहस हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको पूरे उत्साह और लगन से काम करना चाहिए। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सुख और खुशी मिल सकती है। अपने मन की बातें पार्टनर से शेयर करेंगे।

करियर के विषय में : सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ के विषय में : मसालेदार भोजन से बचें। पेट संबंधी परेशानी के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आने वाले सप्ताह में वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपको दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। आमदनी में कमी आ सकती है और आपके खर्च बढ़ने की संभावना है। किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के मध्य संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

करियर के विषय में : करियर में अचानक कुछ बदलाव आ सकता है। परेशानियां कम हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत, पहले से थोड़ी कमजोर हो सकती है। एलर्जी से भी परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। पेशेवर मोर्चे पर एक मामूली सा दिखने वाला मामला समय पर हल नहीं किए जाने के कारण जटिल बन जाने की संभावना है। विवाद को ज्यादा तूल देने के बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने कोशिश करें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी और पार्टनर से खूब बनेगी। किसी भी बात पर आसानी से रजामंदी हो जाएगी।

करियर के विषय में : नौकरी में कामकाज और बिजनेस के किसी मामले को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

करियर के विषय में : धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। किसी नए व्यक्ति से निजी स्तर पर पहचान बढ़ेगी, रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज आप सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी।

प्यार के विषय में : आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी है।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस में मन कम ही लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : संभलकर रहना होगा। चोट लगने की भी संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको दुष्टजनों से सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कुछ संपत्ति में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। अपने आसपास के लोगों पर कड़ी नज़र रखें। मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। समस्याएं और विवाद खत्म होने के भी योग बन रहे हैं। आपको कोई उम्मीद नजर आए तो आप नए कारोबार की शुरुआत करें।

प्यार के विषय में : लव कपल एक-दूसरे को समय दे सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए भी समय अच्छा है।

करियर के विषय में : आर्थिक लिहाज से आप के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी के उकसाने में न आएं, वरना बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार में पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। उनको जल्द से जल्द समझाने की कोशिश करें। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा है।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत मेंउतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपके माता-पिता सहायक होंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका समर्थन करेंगे। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा। कार्यस्थल पर वातावरण खुशनुमा रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में संवेदनाओं को समझें और बहस में पड़े बिना किसी समस्या का समाधान निकाल लें।

करियर के विषय में : आर्थिक परेशानियाें की संभावना है, लेकिन अधिकारी आपसे खुश भी हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा वरना सेहत बिगड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। आप कुछ पूरा करने के लिए एक टीम का निर्माण कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। हालात को काबू रखने के लिए अपने भाई की मदद ले। आपको सरकारी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। आप अपनी मेहनत और को बरकरार रखें। इस सप्ताह आप अपने कार्य को पूरी तरह मन लगाकर करेंगे जिससे आपको फायदा होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के लिए आपका स्वभाव रुखा हो सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसम में बदलाव के कारण शारीरिक तौर से परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप अपने सहयोगियों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और कुछ अच्छे दोस्त बना सकते हैं। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। जूनियर्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको सफलता अवश्य मिलेगी, अपने सहयोगियों पर भरोसा रखें। अपने कार्य में सम्मान और रोजगार के कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सितारे ठीक है। पार्टनर से प्यार और सुख मिल सकता है।

करियर के विषय में : युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। सेहत के मामले में सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह खर्च ज्यादा होगा एवं परेशान रहेंगे। कुछ दिनों बाद सकारात्मक फल मिल सकते हैं। किसी बात को पूरा करने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। बॉस से वाद विवाद ना करे। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। आपको किस्मत का साथ और परिवार से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कामों में समय बीत सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह काम काज की वजह से अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह ठीक कहा जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : थकान बढ़ सकती है, लेकिन पुराने रोगों से भी छुटकारा मिलने के योग हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 2 सितंबर से 8 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 2 सितंबर से 8 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 2 सितंबर से 8 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए जरूरी होती है हरितालिका तीज, जानिए इसका मुहूर्त, विधी और महत्व

Back to top button