Trending

मासिक राशिफल: माँ लक्ष्मी की कृपा से चमकेंगे इन 8 राशियों के सितारे, इन के लिए बन रहा है राजयोग

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको सितंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने निर्माण कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। जीवन में कई बड़े परिवर्तन आएंगे। किसी नए व्यक्ति से मित्रता आपके जीवन में हो रही अनबन का कारण हो सकती है। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। यह महीना आप लोगों को सबसे बड़ा लाभ कराने वाला साबित होगा।

प्यार के विषय में : लव-लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए महीना अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में महीना सामान्य है। मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप किसी भी बड़े काम को करने से पहले शांति और धीरज से काम लें। सुख समृद्धि में वृद्धि की उम्मीद लगा सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। विवाद से बचें। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के लिए आपकी इज्जत और बढ़ सकती है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश में जल्दबाजी न करें।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीन आपके यश में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा खासा लाभ होगा। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। आने वाला महीना आपको कुछ नया दे कर जाएगा। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपकी नौकरी के लिए की गई सभी तरह के प्रयासों के परिणाम का समय आ चुका है।

प्यार के विषय में : पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। बिजनेस में फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। उदर सम्बन्धी परेशानियों से झूझना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग भी बन सकती है। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आप ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। कर्ज के दबाव में आप बचत के ऊपर ध्यान दे सकते हैं। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होती नजर आएंगी।

करियर के विषय में : काम के बोझ की वजह से आप व्यस्त हो सकते हैं। आपका तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : माता की सेहत को लेकर टेंशन भी हो सकती है। नियमित चेकअप करवा लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आने वाले महीने में आपका मृदुल व्यवहार सबको अपनी तरफ आकर्षित करेगा। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है। बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। अटकलों में निवेश करने का यही समय है।

प्यार के विषय में : रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है।

करियर के विषय में : इस महीने आपको रोजगार के अवसर मिल सकते है।

हेल्थ के विषय में : किसी पुरानी बीमारी का इलाज बदलने का मन बन सकता है। सेहत के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने मान सम्मान बढ़ने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नए कार्यों की शुरुआत में अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। सामाजिक स्तर पर आपके मशहूर होने की संभावना है। कामकाज से संबंधित यात्राएं हो सकती है। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शरीर में आलस्य बना रहेगा। किसी गलत संगत का असर आपके भविष्य पर पड़ सकता हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए महीना ठीक नहीं कहा जा सकता है। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र पर आ रही समस्याओं का अंत होगा और आपके सभी कार्य प्रगति से चलेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस महीने आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में बहुत रुचि लेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। सफ़र के लिए पहला सप्ताह ज़्यादा अच्छा नहीं है। अधिकारियों की मदद से बड़े काम निपटा लेंगे।

प्यार के विषय में : आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। आपकी बात बनने की पूरी पूरी संभावना है।

करियर के विषय में : साझेदारी के बिजनेस में सावधान रहना होगा। आपकी मेहनत का फल दूसरों को मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा हो सकता है। जोड़ों का दर्द रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बात किसी को प्रपोज करने के जरिए बता भी सकते हैं। कुछ काम उदास मन से भी करने पड़ सकते हैं लेकिन इनका फायदा आने वाले भविष्य में अच्छा सम्मान देगा। किसी निवेश के फैसले पर मन बदल जाने की संभावना है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजार सकते हैं।

प्यार के विषय में : महीना अच्छा है। आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

करियर के विषय में : करियर से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : मसालेदार भोजन से बचें। पुराने रोग या दर्द से भी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

महीने के दूसरे सप्ताह में अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस महीने आपको सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में धनु राशि वाले लोग इस महीने लकी हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस और नौकरी में नई योजना पर सावधानी से काम करना होगा।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर आपको ध्यान देना होगा। मौसमी बीमारियों से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पुराने मामले सुलझाने के लिए यह महीना सही कहा जा सकता है। दान पुण्य के काम में सहभागिता के जरिए आप मानसिक शांति पाएंगे। ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है। बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें।

प्यार के विषय में : कामकाज ज्यादा होने के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, इससे लव लाइफ में तनाव रहेगा।

करियर के विषय में : ऑफिस कार्यों में आपको थोड़ी सी उलझनओं का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : मसालेदार भोजन से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। पेट संबधी कोई रोग भी हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। दोस्त या प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से आमदनी अच्छी रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। कुछ समय से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर पाएंगे। आपकी सभी कार्य प्रगति पर रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : पहले सप्ताह में पेट दर्द के कारण परेशानी हो सकती है। चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने व्यापार के क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। विशेषकर कनिष्ठ सहयोगियों का समर्थन उत्साह बढ़ाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अतिरिक्त आमदनी का कोई जरिया इस तरह से मिलेगा, जिसकी आपने बिल्कुल अपेक्षा नहीं की होगी। पदोन्नति व तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में आप अपने विरोधियों को पराजित करेंगे। परिवार में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव लाइफ के लिए महीना अच्छा कहा जा सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगार नवयुवकों को किसी खास परिचित व्यक्ति के द्वारा कार्य प्राप्त हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें, छोटी-छोटी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

आपने मासिक राशिफल सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिदेव के लिए करे सरसों का तेल और घोड़े की नाल का ये उपाय, हर कष्ट होंगे ख़त्म

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303