समाचार

Big Breaking: ‘टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं धोनी’- सेलेक्टर्स ने दिया इस सवाल का जवाब

स्पोर्ट्स की दुनिया में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं’, जिस पर चयनकर्ताओं ने बड़ा खुलासा किया है। जी हां, चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उनके भविष्य की प्लानिंग पर भी बयान जारी किया है। इतना ही नहीं, चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भी जारी हलचलों पर भी अपनी राय स्पष्ट करने के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनको जगह न मिलने पर भी बातचीत की। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना, तो सोशल मीडिया पर अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस इस फैसले से काफी नाराज़ हुए, तो वहीं दूसरी तरफ आलोचकों ने एक बार फिर से संन्यास लेने की नसीहत दे डाली, लेकिन इन सब पर चयन समिति के एक सदस्य ने बड़ा बयान दिया। चयन समिति के एक सदस्य ने धोनी के भविष्य पर बड़ा बयान देते हुए ये भी बताया कि वे टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं।

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी खेलेंगे या नहीं?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में धोनी को जगह नहीं मिली, जिसके बाद उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे और पूछा जाने लगा कि क्या वे टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब चयनकर्ता के एक सदस्य ने देते हुए कहा कि धोनी को हटाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है, बल्कि हमने उनसे समय मांगा है। साथ ही उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप से धोनी को हटाने का कोई विचार नहीं है, बल्कि ये फैसला उनका खुद का होगा, लेकिन अभी वे हमारे साथ बने रहेंगे।

इस दिन लेंगे धोनी बड़ा फैसला

धोनी के सब्र का टुटा बाँध, बोले 'मैं संन्यास नहीं ले रहा लेकिन कुछ लोग चाहते है कि कल ही ले लू'

चयन समिति के एक सदस्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि धोनी उस दिन तक टीम में रुकेंगे, जब तक उन्हें खुद न ये भरोसा हो जाए कि टीम अब सुरक्षित हाथों में है। मतलब साफ है कि धोनी ने चयनकर्ताओं से कहा है कि जब तक वे आश्वस्त नहीं हो जाते हैं कि टीम का भविष्य सुरक्षित हाथों में है, तब तक वे टीम के साथ बने रहेंगे। दरअसल, टीम को धोनी जैसे तेज तर्रार विकेट कीपर की ज़रूरत है, जिसकी वजह से ऋषभ पंत को निखारा जा रहा है और उसके बाद ही धोनी कोई फैसला लेंगे।

धोनी का विकल्प नहीं- चयनकर्ता

टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास नहीं लेंगे धोनी, टीम मैनेजमेंट ने कहा- 'फिलहाल हम माही को नहीं...'

चयनकर्ता के एक सदस्य ने साफ किया कि धोनी आज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण प्लेयर हैं, जिनका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पंत चोटिल हो जाते हैं, तो धोनी के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं है। साथ ही फिनिशर के रुप में भी कोई और नहीं है, ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप तक हमें धोनी की ज़रूरत है, लेकिन उन्होंने हमें टीम चुनने की आजादी दे रखी है।

Back to top button