समाचार

BJP पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की मोदी की तारीफ, कहा आप देश के सबसे प्रिय PM हैं

बीजेपी पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है और मोदी की तारीफ करते हुए इन्होंने कहा है कि ‘मोदी जी आप लोगों के सबसे प्रिय नेता बन गए हैं’। हाल ही में बीजेपी पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले भी कई बार मोदी की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। हालांकि बीजेपी पार्टी में रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी भी मोदी की इतनी तारीफ नहीं की थी जितनी की वो अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद मोदी की तारीख करते हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मुझे यकीन है कि समय की जरूरत के हिसाब से काम करते हुए आप देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनते जा रहे हैं। वहीं इससे पहले मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपित ट्रंप की मुलाकात पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि ‘तेरा जादू चल गया’।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के बदले इन सुरों से हर कोई हैरान है क्योंकि बीजेपी पार्टी में रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने हमेशा इस पार्टी की आलोचना ही की है। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा कई मौके पर मोदी और अमित शाह के खिलाफ काफी कुछ बोलते हुए भी नजर आए थे। वहीं बीजेपी पार्टी ने जब लोकसभ चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी टिकट नहीं दिया था। तब शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पार्टी को अलविदा कहे दिया था और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस पार्टी में शमिल होने के बाद  शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन ये चुनाव शत्रुघ्न सिन्हा जीत नहीं पाए थे और उनको बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार से बुरी तरह हार मिली थी।

इस कारण से की बीजेपी पार्टी से बगावत

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से बीजेपी पार्टी से जुड़े हुए थे और जब केंद्रीय में अटल बिहारी जी की सरकार थी तो उस समय शत्रुघ्न सिन्हा को केंद्रीय मंत्री का पद दिया गया था। बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कई सारे महत्वपूर्ण कार्य भी किए थे। वहीं साल 2014 में जब सत्ता में फिर से बीजेपी की पार्टी आई और मोदी की सरकार बनीं तो शत्रुघ्न सिन्हा को कोई सा भी मंत्रालय नहीं दिया था और इस बात से शत्रुघ्न सिन्हा बेहद ही नाराज थे। समय-समय पर सिन्हा बीजेपी पार्टी से अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए नजर भी आए थे। इतना ही नहीं साल 2019 में लोकसभ चुनाव आने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पार्टी की खूब आलोचना करना भी शुरू कर दिया था। जिसके बाद बीजेपी पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी टिकट नहीं दिया था। टिकट ना मिले से नाराज होकर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

Back to top button