बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत हैं आशिकी फेम एक्टर आदित्य की गर्लफ्रेंड, इस साल कर सकते हैं शादी

बॉलीवुड में दशकों से ये चला आ रहा है कि अगर किसी को कोई पसंद है तो उसे डेट किया जाता है। अगर उसके साथ लंबे समय तक पटी तो शादी कर ली जाती है और अगर नहीं पटी तो ओके टाटा बाय-बाय हो जाता है। ऐसा आम लोगों में तो कम लेकिन फिल्मी दुनिया में खूब होता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों आदित्य रॉय कपूर का भी चल रहा है। बेहद खूबसूरत हैं आशिकी फेम एक्टर आदित्य की गर्लफ्रेंड, क्या आप जानते हैं कौन हैं आदित्य रॉय कपूर की गर्लफ्रेंड?

बेहद खूबसूरत हैं आशिकी फेम एक्टर आदित्य की गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आदित्य रॉय कपूर की फीमेल फैन फॉलोविंग फिल्म आशिकी-2 से हो गई थी। इस फिल्म को देखने क बाद कई प्रेम कपल्स की अपने आप को उसी फिल्म से जोड़ने लगे थे। आदित्य का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन उनका सबसे सॉलिड अफेयर अब सामने आ रहा है, जी हां उनका अफेयर दीवा धवन के साथ बताया जा रहा है, हालांकि दोनों ने अब तक इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है लेकिन वे रिश्ते में हैं ये बहुत कुछ बयां कर सकता है। बॉलीवुड गलियारों से ये खबरें आ रही थीं कि आदित्य मॉडल दीवा धवन को डेट कर रहे हैं और इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक अब आदित्य ने दीवा से शादी करने का प्लान बनाया है। कुछ लोगों ने ये भी बता दिया है कि साल 2020 के मिड में वे इनसे शादी करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Diva Dhawan (@diva.dhawan) on

आमतौर पर सभी अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के बारे में सभी जानते हैं। इसलिए अब हम आपको दीवा धवन के बारे में बताएंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि दीवाा ने न्यूयॉर्क के फैशन ऑफ टेक्नॉलोजी से पढ़ी हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे भारत आईं। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि दीवा ने मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था और बता दें कि ग्रैब्रिएला और लिजा हेडेन खास दोस्त हैं। दीवा धवन को घूमने का शौक है और उन्हें खने का भी बेहद शौक है और सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वे अक्सर वे अपनी तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Diva Dhawan (@diva.dhawan) on

दीवा मनीष मल्होत्रा, जेजे वालिया और तरुण तहलानी जैसे फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म मंगल में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ दिशा पटानी मुख्य किरदार में होंगे। फिल्म मंगल के लिए आदित्य ने 10 किलो वजन बढाया है और फिल्म के किरदार के लिए दोनों काफी मेहनत भी कर रहे है।

Back to top button