Trending

बिना पुलिस स्टेशन जाएं, ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है FIR (Online FIR Kaise Karen), जानें कैसे

ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करवाएं (Online FIR Kaise Karen) : आज के दौर में हर चीज ऑनलाइन हो गई है और घर बैठ ऑनलाइन कई सारे कामों को आसानी से किया जा सकता है। चाहे किसी चीज की शॉपिंग करनी हो या कोई बिल भरना हो, हर चीज चुटकियों में की जा सकती हैं। इतना ही नहीं आजकल कानून से जुड़े कई तरह के कार्य भी आसानी से घर बैठे किए जा सकते हैं और आप बिना पुलिस स्टेशन जाए एफआईआर भी दर्ज करवा सकते हैं। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाना बेहद ही सरल है और आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे आसानी से ऑनलाइन एफआईआर (Online FIR Kaise karen) दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि यह जानने से पहले आपको इस बात की जानकारी होना बेहद ही जरूर है कि एफआईआर क्या होती है और यह किसके खिलाफ करवाई जा सकती है।

क्या होती है एफआईआर

जब हमारे साथ कोई ऐसी घटना होती है जिसमें हमें पुलिस की मदद चाहिए होती है, तब हमें सबसे पहले एफआईआर दर्ज करवानी पड़ती है। एफआईआर दर्ज करवाने के बाद ही पुलिस आपकी सहायता करती है और आपके द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के खिलाफ कार्रवाई करती है। एफआईआर का पूरा नाम ‘प्रथम सूचना रिपोर्ट’ होता है यानी घटना की जानकारी पुलिस में दर्ज करवाना। एफआईआर दर्ज करवाने से जुडे़ कानून का उल्लेख भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 में है और इसके अनुरूप ही एफआईआर दर्ज करवाई जाती है।

Online FIR Kaise Karen

एफआईआर दर्ज करवाने की एक प्रकिया होती है। जिसके तहत शिकायतकर्ता को अपने एरिया के पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवानी होती है। शिकायत दर्ज करवाते समय पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देनी होती है। जानकारी देते समय आपको अपराध कब हुआ? उसका समय? जगह? कैसे हुए? यह सब जानकारी बतानी पड़ती है, जो कि पुलिस द्वारा दर्ज की जाती है। वहीं यह जानकारी देने के अलावा अगर आप आरोपी को जानते हैं तो आप उसके बारे में भी पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

एफआईआर लिखवाने के बाद आपको पुलिस द्वारा उसकी एक कॉपी भी दी जाती है। अगर पुलिस आपको एफआईआर की कॉपी ना दें तो आप उनसे कॉपी मांग सकते हैं। एफआईआर की कॉपी में आपको आपकी शिकायत का नंबर दिया जाता है। वहीं एफआईआर दर्ज करवाते समय किसी भी तरह का शुल्क आप से नहीं लिया जाता है यानी यह सेवा निशुल्क होती है। अब एफआईआर दर्ज करवाने की सुविधा ऑनलाइन भी कर दी गई है और ऑनलाइन के जरिए कोई भी आसानी से अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाई जा सकता है। वहीं ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें (online FIR kaise karen) इससे जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करवाएं (Online FIR Kaise Karen)

Online FIR Kaise Karen

ऑनलाइन एफआईआर कैसे कराएं? (Online FIR Kaise Karen) इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगों को होती है। दरअसल ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाना बेहद ही सरल है। आपको अपने राज्य की पुलिस से जुड़ी वेबसाइट पर जाना होता है और वहां पर जाकर आप आसानी से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। आप बस इस बात का ध्यान रखें की जिस जगह पर अपराध होता है उसी जगह के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं किस राज्य की पुलिस से जुड़ी कौन सी वेबसाइट है उसकी जानकारी इस प्रकार है।

तमिलनाडु

https://eservices.tnpolice.gov.in/CCTNSNICSDC/Index? इस लिंक पर जाकर आप तमिलनाडु में हुए किसी भी अपराध की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

झारखंड

झारखंड पुलिस की इस वेबसाइट  https://jofs.jhpolice.gov.in/ पर आप अपनी शिकायत आसानी से ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट

यह https://mumbaipolice.maharashtra.gov.in/  महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट है और इस वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन एफआईआर के ऑप्शन पर क्लिक करें और पूछी गई जानकारी को भर दें। जानकारी भरते समय आपको अपना नाम, पत्ता और फोन नंबर भी बताना होगा। वहीं अपनी शिकायत दर्ज करवाने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपको एक नंबर दिया जाएगा जिसकी मदद से आप ये पता कर सकेंगे की आपकी ऑनलाइन एफआईआर पर पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट

यह http://www.delhipolice.nic.in/register.html दिल्ली पुलिस की वेबसाइट है और इस वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन एफआईआर के ऑप्शन पर जाएं और उसपर क्लिक करें दें।  ई-एफआईआर दर्ज करते समय, शिकायत दर्ज करवाने वाले इच्छुक व्यक्ति का नाम, शिकायतकर्ता के माता-पिता का नाम, शिकायतकर्ता का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी। ये जानकारी भरने के बाद  शिकायतकर्ता का सत्यापन उसकी ईमेल के माध्यम से किया जाएगा और सत्यापन होने के बाद ही शिकायत दर्ज की जाती है। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद आपको ऑनलाइन एफआईआर का एक नंबर दिया जाएगा जिसकी मदद से आप ऑनलाइन जाकर अपनी एफआईआर के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगा।

हरियाणा पुलिस की वेबसाइट

हरियाणा राज्य पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने हेतु आप इस  http://haryanapoliceonline.gov.in/login.aspx लिंक पर जाएं। इस लिंक पर जाकर आप अपनी ऑनलाइन  एफआईआर आसानी से दर्ज करवा सकते हैं।

बैंगलोर पुलिस की वेबसाइट

बैंगलोर पुलिस ने अपना अलग से पोटल बना रखा है और इस पोटल का लिंक https://bcp.gov.in/ है। इस लिंक पर जाकर आप ऑनलाइन एफआईआर के ऑप्शन पर क्लिक करें और पूछी गई जानकारी भर अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दें।

उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अपनी सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं और इस प्रदेश की पुलिस की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इस लिंक  https://uppolice.gov.in/frmGoToURL.aspx?1  पर जाकर आपको ऑनलाइन एफआईआर के ऑप्शन पर जाना होगा और इस ऑप्शन में जाकर आप अपनी एफआईआ दर्ज करवा सकते हैं।

ऊपर बताए गए लिंक्स पर जाकर आप कहीं से भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की आप जब ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करें तो आपको डिटेल में अपनी शिकायत लिखनी होती है और उसके बाद ही आपकी शिकायत दर्ज की जाती है। वहीं कई राज्यों के शहरों की पुलिस का भी अपना ऑनलाइन पोटल है जिसमें जाकर आप अपनी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

Online FIR Kaise Karen

  • आप किसी की गुमशुदी की रिपोर्ट 24 घंटे के बाद ही दर्ज करवा सकते हैं। इसलिए किसी के खो जाने पर उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट ऑनलाइन 24 घंटे के बाद ही दर्ज करवाएं।
  • ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाते समय आपको ई-मेल आईडी की जरूरत पड़ती है। इसलिए आप जब भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाएं तो उससे पहले अपनी आईडी जरूर बना लें। क्योंकि ई-मेल आईडी पर ही आपको ऑनलाइन एफआईआर की कॉपी भेजी जाती है और ये कॉपी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने का सबूत होती है।
  • अगर आपको साइबर अपराध से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करवानी है तो उसके लिए एक अलग से वेब पोटल है और उस पोटल पर ही जाकर आप इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर अपराध से जुड़े वेब पोटल के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।

साइबर अपराध की ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें

साइबर से जुड़े अपराध की कार्रवाई साइबर पुलिस द्वारा की जाती है और इन अपराधों से जुड़ी रिपोर्ट यानी एफआईआर साइबर पुलिस में दर्ज करवाई जाती है। इसलिए अगर आपके साथ कोई साइबर क्राइम होता है तो आप उसकी शिकायत साइबर पुलिस में करवा सकते हैं।

Online FIR Kaise Karen

आप अन्य अपराधों की तरह की साइबर क्राइम की शिकायत ऑनलाइन भी करवा सकते हैं। साइबर अपराध की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाएं। इस लिंक पर जाकर आप अपने साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इतना ही नहीं नीचे बताए गए लिंक पर जाकर आप बिना अपनी कई निजी जानकारी दिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

https://cybercrime.gov.in/cybercitizen/home.htm

ऊपर बताए गए लिंक्स पर जाकर कोई भी ऑनलाइन एफआईआर (Online FIR Kaise Karen) दर्ज करवा सकता है और ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाना बेहद ही सरल है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto won91 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp RP888 rp888 TOTO SLOT https://esteticadentalavanzada.com/radiologia-dental.html https://www.reflex-health.com/index_shtml situs toto pajaktoto pajaktoto rtp pajaktoto slot slot toto slot777 https://vostokintur.ru/ MAXWIN288 SLOT HMSLOT99 slot deposit 1000 slot777 roma link login monk4d hoki99 traveltoto kepo66 91dewa link slot deposit pulsa tri https://aisleseatreview.com/category/theater/ https://www.lastchancetattoolv.com/about-us SBCTOTO joker123 https://thepetclub.net/pet-products/