बॉलीवुड

तो इस वजह से अरबाज को नजरअंदाज नहीं कर पा रही है मलाइका, खुद किया खुलासा

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने पूर्व पति अरबाज खान पर खुलकर बात की है और एक इंटरव्यू देते हुए कहा है कि वो मेरे बच्चे के पिता हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हाल ही में अपनी बहन अमृता के साथ मलाइका ने एक इंटरव्यू दिया है और इस इंटरव्यू को देते हुए जब मलाइका अरोड़ा से अरबाज खान को लेकर एक सवाल किया गया था और इस सवाल पर इन्होंने ये बयान दिया है।

दरअसल मलाइका अरोड़ा से पूछा गया था कि आखिर कैसे तलाक के बावजूद अरबाज के साथ उनके और उनकी बहन के दोस्ताना रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया? इस सवाल के जवाब में 45 वर्ष की मलाइका अरोड़ा ने कहा कि रिश्ते रातोंरात नहीं बनते। रिश्ते बनने में समय लगता है और समय के साथ ही ये कायम होते हैं। रिश्ते सबके लिए खास और निजी होते हैं और आप इन्हें ऐसे ही नहीं तोड़ सकते हैं। अरबाज कोई ऐसे इंसान तो नहीं है, जिन्हें वो यूं ही जानते हों। अरबाज मेरे माता पिता के लिए उनके बेटे की तरह हैं और अमृता और अरबाज के बीच दोस्ती है। आखिर वो मेरे बेटे के पिता हैं। उन्हें उपेक्षित, नजरअंदाज या दफन नहीं किया जा सकता। वहीं अपनी बहन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि उनका बेटा अरहान अपनी मौसी से सबसे ज्यादा करीब है और अरहान उनसे कुछ भी नहीं छुपाता। मलाइका के अनुसार उनके बेटे की कितनी  गर्लफ्रेंड है ये सब वो अमृता को बताता है।

साल 2017 में टूटी थी शादी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी साल 1998 में हुई थी और इन दोनों ने लव मैरिज की थी। वहीं इस शादी से इन्हें एक बेटा भी है। करीब 19 साल तक एक साथ रहने के बाद साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने के फैसला किया था और उन्हें तलाक दे दिया था।

अर्जुन कपूर की वजह से दिया तलाक

मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कूपर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अर्जुन कपूर की वजह से ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। हालांकि तलाक लेते समय मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी और लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुपी साधी रखी थी। हालांकि  कुछ समय पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी और बताया था कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

अभी नहीं करेंगे शादी

जब मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मलाइका ने कहा कि सबको हमारी शादी की इतनी जल्दी क्यों है? यह जब होनी होगी, तब हो जाएगी। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 11 साल बड़ी हैं और इस वक्त अर्जुन कपूर की आयु 34 साल की है।

Back to top button