विशेष

अरुण जेटली को लेकर राखी सावंत का विवादित दावा, कहा- ’10 दिन पहले ही मालूम था, क्योंकि मेरे…’

जहां एक तरफ पूरा देश पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के दुनिया छोड़ जाने से शोक में डूबा है, तो वहीं दूसरी तरफ कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने उनको लेकर बड़ा दावा किया है। जी हां, राखी सावंत ने अरुण जेटली के निधन को लेकर बड़ा दावा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने फैंस से बात करती हुई नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत खुद के पास एक ईश्वरीय शक्ति होने का दावा कर रही हैं, जिससे उनसे होने वाली चीज़ों का पहले ही अंदेशा हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने वीडियो पोस्ट करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स राखी सावंत को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो से 10 दिन पहले भी राखी सावंत ने विवादित पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अरुण जेटली को लेकर शोक व्यक्त किया था। उस पोस्ट पर विवाद बढ़ा था तो उन्होंने बिना माफी मांगते हुए पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने विवादित वीडियो शेयर किया है, जिससे लोगों का गुस्सा फूट गया।

राखी सावंत ने किया विवादित वीडियो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on


राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा कि दोस्तों नमस्कार, जेटली जी जो हमारे बीजेपी नेता हैं, लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैंने एक हफ्ते पहले नहीं 10 दिन पहले ही कह दिया था। राखी सावंत के ये शब्द सुनकर यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरु कर दी। इतना ही नहीं, राखी सावंत को सब उनकी ज़िंदगी याद दिलाने लगे और अरुण जेटली जी को लेकर किए गए विवादित पोस्ट की वजह से ट्रोल भी करना शुरु कर दिया।

मेरे पास ईश्वरीय शक्ति है- राखी सावंत

बड़बोले बयान के लिए मशहूर राखी सावंत ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उन्हें आने वाले चीज़ों के बारे में पहले से ही आभाष हो जाता है, जिसकी वजह से उन्होंने उस दिन पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पास एक ईश्वरीय शक्ति है और इसके लिए मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान जेटली की आत्मा को शांति दें और उन्होंने अपनी पोटली में भारत को अच्छे अच्छे बजट दिये, पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।

यूजर्स ने लगाई क्लास

राखी सावंत को अप्रत्यक्ष रुप से अरुण जेटली के निधन का मखौल उड़ाना भारी पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल यूजर्स ने उनकी क्लास ले ली। यूजर्स ने कहा कि आपको भारत की बर्बादी वाले ही सपने कहां से आते हैं। साथ ही एक यूजर ने कहा कि अपना ज्ञान अपने पास रखो, बिग बॉस में आने वाली हो क्या। बता दें कि राखी सावंत अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिर जाती हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगती हैं।

Back to top button