विशेष

राजनीति से कोसों दूर हैं अरुण जेटली के बच्चे, जानिये कहाँ है और क्या करते हैं दोनों बच्चे

बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली ने शनिवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली, जिसके बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण जेटली का यूं चले जाना भारतीय राजनीति में एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई आने वाले कई दशकों में नहीं हो सकेगी। जी हां, अरुण जेटली का राजनीतिक करियर बेदाग रहा, जिससे सभी भलिभांति परिचित हैं, लेकिन यहां हम उनके निजी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उनकी फैमिली की जानकारी है, जोकि राजनीति से कोसों दूर है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराज किशन जेटली था, जो एक वकील थे और उनकी माता का नाम रतन प्रभा जेटली था। जेटली की शिक्षा दिल्ली से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से अरुण जेटली ने ग्रेजुएशन किया और वहीं से उन्होंने लॉ की डिग्री ली। इसके बाद अरुण जेटली ने 1982 में सुनीता से शादी की। शादी के बाद अरुण जेटली के दो बच्चे हुए, जोकि राजनीति से बिल्कुल दूर हैं और उन्होंने अलग फील्ड में अपना करियर बनाया है।

अरुण जेटली के दोनों बच्चे हैं वकील

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के दोनों बच्चों ने राजनीति में आने की इच्छा कभी जाहिर नहीं की और उन्होंने वकालत के क्षेत्र में अपना करियर बनाना पसंद किया। पिता की राह पर चलते हुए ही उनके बेटी और बेटे ने वकालत की। बेटी पेशे से वकील बन चुकी है, तो वहीं उनका बेटा अभी वकालत की प्रैक्ट्रिस कर रहा है। बेटी का नाम सोनाली है और बेटे का नाम रोहन है। बता दें कि अरुण जेटली ने अपनी पारिवारिक लाइफ मीडिया से काफी दूर रखा और राजनीति में नए इतिहस लिखते गए। भारतीय राजनीति में अरुण जेटली का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

2015 में हुई थी अरुण जेटली की बेटी की शादी

यूं तो अरुण जेटली के बच्चे मीडिया की नज़रो से काफी दूर रहते हैं, लेकिन उनकी बेटी पहली बार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आई थी। अरुण जेटली ने अपनी बेटी की शादी काफी धूमधाम से की थी, जिसमें फिल्म जगत के तमाम बड़े कलाकार शामिल हुए थे। उस दौरान अरुण जेटली की बेटी सोनाली की तस्वीर शाहरुख खान के साथ वायरल हुई थी। बता दें कि सोनाली ने बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से शादी की है।

अरुण जेटली के बेटे क्या करते हैं?

अरुण जेटली के बेटे रोहन भी पिता की तरह वकील हैं, जिनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है, जिसके बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई की। लॉ की डिग्री लेने के बाद रोहन ने अब सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्ट्रिस शुरु कर दी है। बता दें कि अरुण जेटली के खानदान में तीसरी पीढ़ी भी वकालत के पेशे में आ गई है और इस खानदान के दामाद भी पेशे से वकील है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे परिवार में कानून की कितनी ज्यादा समझ है।

Back to top button