राशिफल

जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार करें इस तरह करें श्रीकृष्ण की पूजा, मिलेगा दोगुना फल

जन्माष्टमी के दिन हर कोई कृष्ण भगवान की पूजा करता है और भगवान कृष्ण से एक सुखी जीवन की कामना करता है। कृष्ण भगवान को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। आप इस बार जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार कृष्ण जी की पूजा करें। अपनी राशि के हिसाब से अगर आप कृष्ण जी की पूजा करेंगे तो आपको हर मनचाही चीज मिल जाएगी।

कब मनाई जाती है जन्माष्टमी


जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अष्टमी के दिन ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। श्री कृष्ण भगवान जी जो कि विष्णु का अवतार हैं उनको देवकी जी ने जन्म दिया था। ग्रंथों के अनुसार कृष्ण जी का जन्म रात के 12 बजे हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी के दिन रात के 12 बजे ही कृष्ण जी की पूजा की जाती है और उनका जलाभिषेक किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को भव्य तरीकों से सजाया जाता है और मंदिरों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर बच्चे राधा-कृष्ण बन नृत्य भी करते हैं। वहीं आप भी जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के हिसाब से पूजा जरूर करें।

इस तरह से करें कृष्ण जी की पूजा

मेष राशि – इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को पीले कपड़े अर्पित करें और इनको दूध और खीर का भोग लगाएं। आप चाहें तो कृष्ण जी को मखन का भोग भी लगा सकते हैं। हालांकि ये मखन गाय के दूध का ही बना होना चाहिए।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले  श्री कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र चढाएं और इन्हें दूध और बादाम का भोग लगाएं। इसके अलावा आप कृष्ण जी को मोर पंख भी चढ़ाएं।

मिथुन राशि – इस राशि के जातक श्री कृष्ण जी को नीले रंग के कपड़े चढ़ाएं और इनको दूध, दही और घी का भोग भी लगाएं।  इसके साथ ही सहस्रनाम का पाठ भी करें।

कर्क राशि – कर्क राशि से नाता रखने वाले लोग कृष्ण जी को पीले रंग के कपड़े अर्पित करें और कृष्ण के साथ-साथ वासुदेव, नारायण की पूजा भी करें।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातक इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उसके बाद कृष्ण जी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। वस्त्र अर्पित करने के बाद कृष्ण जी को मखन का भोग लगाए।

कन्या राशि – इस राशि के लोग श्री कृष्ण को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें और इनके नाम का जाप 108 बार करें। साथ में ही राधा जी की पूजा भी करें।

तुला राशि – तुला राशि के लोग श्री कृष्ण को सफेद रंग के वस्त्र चढ़ाएं और तुलसी और दही का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि – इस राशि के लोग श्री कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र चढ़ाए और उन्हें दूध और शहद का भोग लगाएं।

धनु राशि –  धुन राशि के लोग  श्रीकृष्ण को पीले फूल चढ़ाएं और फलों का भोग लगाएं। जबकि वस्त्र हरे रंग के चढ़ाए।

मकर राशि – इस राशि के जातक श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान करवाएं और स्नान करवाने के बाद उन्हें लाल रंग के कपड़े पहनाएं।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोग श्री कृष्ण को नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं और मिठाई और फल का भोग लगाएं।

मीन राशि – मीन राशि के लोग श्री कृष्ण का अभिषेकर जरूर करें और अभिषेक करने के बाद कृष्ण जी को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें।

Back to top button