दिलचस्प

KBC 11: 80 हजार के लिए पूछे गए सवाल में चकरा गई कंटेस्टेंट, सवाल था बॉलीवुड की शादियों से जुड़ा

बॉलीवुड से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब बहुत से लोग दे सकते हैं लेकिन ये हर किसी के बस की बात नहीं है। मगर यही तो है कौन बनेगा करोड़पति, जहां पर जाने के लिए आपको दुनिया से जुड़ा कोई भी सवाल पूछा जा सकता है और आपको इसका जवाब देना होगा नहीं तो आप आउट हो सकते हैं। कौन बनेगा करोड़ सीजन 11 (KBC 11) का आगाज हो गया है और दूसरे एपिसोड में नजर आई इस कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन ने इस सवाल पर थोड़ा रुकने पर मजबूर कर दिया था। 80 हजार के लिए पूछे गए सवाल में चकरा गई कंटेस्टेंट, आप भी सुनिए ये सवाल और उसका जवाब।

80 हजार के लिए पूछे गए सवाल में चकरा गई कंटेस्टेंट


कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने पिछले कई सीजन से शो को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है। इस बार के सीजन में छत्तिसगढ़ के रायपुर से आई कंटेस्टेंट चित्ररेखा राठौर ने 40 हजार आसानी से जीत लिए लेकिन 80 हजार के सवाल में फंसती नजर आईं। अमिताभ बच्चन ने चित्ररेखा से सवाल किया कि बॉलीवुड की शादियों में इनमें से कौन सी सबसे आखिरी में हुई थी। इसमें ऑप्शन सोनम कपूर-आनंद आहूजा, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नेहा धूपिया-अंगद बेदी के नाम शामिल थे।

अब इस सवाल पर चित्ररेखा थोड़ा परेशान नजर आईं। काफी सोचने के बाद खुद में बुदबुदाती हुई उन्होंने प्रियंका और निक के ऑप्शन को लॉक करने को कहा। चित्ररेखा अपने में ये बोल रही थीं कि प्रियंका और निक की शादी तो अभी फरवरी में हुई है तो इन्ही की आखिरी होगी। हालांकि उनका ये शादी वाला अंदाजा गलत था लेकिन जवाब सही था कि आखिरी में तो प्रियंका-निक की ही शादी हुई थी। बाद में अमिताभ बच्चन ने चित्ररेखा की कंफ्यूजन दूर की। इसी तरह चित्ररेखा ने शो में 6 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए, हालांकि उन्होंने 12 लाख 40 हजार के लिए भी खेला लेकिन सवाल का जवाब नहीं पता होने के कारण उन्होंने क्वीट कर दिया।

इस बार के सीजन के लिए आपको बता दें कि एक लाइफलाइन को बदल दिया गया है। फ्लिप द क्वेश्चन नाम की लाइफलाइन में इस बार कुछ बदलाव हुए हैं और जो खिलाड़ियों को थोड़ी सहूलियत देने का काम कर रहा है। इस बार अगर कोई भी कंटेस्टेंट इस लाइफलाइन का इस्तेमाल करता है तो उसे अपने मनचाहे विषय का सवाल चुनने का विकल्प दिया जा रहा है और पिछली बार तक खेल में रैंडमली कोई भी सवाल पूछ लिया जाता था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी मई, 2018 को हुई थी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी नवंबर में हुई थी और प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को हुई थी।

Back to top button