स्वास्थ्य

कैल्शियम की कमी होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत, इन्हें ना करें अनदेखा

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों के कमजोर होने से इनके टूटने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए ये जरूरी होता है कि आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी ना होने दें और कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना शुरू कर दें। वहीं जिन लोगों को कैल्शियम की कमी हो जाती है, उनका शरीर उनको इस चीज का संकेत देना शुरू कर देते है। अगर आपको नीचे बताई गई चार तकलीफें एक साथ हो रही हैं तो आप समझ लें की आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है और आप इन संकेतो को अनदेखा ना करें।

कैल्शियम की कमी होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत

बालों का झड़ना

कैल्शियम की कमी होने का असर बालों पर भी अधिक पड़ता है और बाल झड़ने लग जाते हैं। इतना ही नहीं इनकी चमक भी एकदम गायब हो जाती है। इसलिए अगर आपके बाल एकदम से झड़ने लग जाएं तो आप समझ लें की आपके शरीर को उच्च मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पा रहा है।

दांतों का कमजोर होना

कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों के अलावा दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है और दांत कमजोर हो जाते हैं। अगर आपके दांतों में दर्द होने लगे या दांत खराब होते दिखें, तो आपको कैल्शियम की कमी हो सकती है। वहीं छोटे बच्चों में कैल्शियम की कमी होने पर उनके दांत आसानी से टूट जाते हैं और नया दांत आने में समय लगा जाता है।

मांसपेशियों में रहे दर्द

हाथ और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी कैल्शियम सहायक होता है। अगर मांसपेशियों में दर्द होने लगे तो ये कैल्शियम की कमी का संकेत माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है और जिनकी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं वो लोग कैल्शियम की टेस्ट जरूर करवा लें।

जोड़ों में दर्द

कैल्शियम की कमी का सबसे बुरा असर जोड़ों पर भी पड़ता है और जोड़ों में दर्द होने लग जाता है। अगर आपको कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगे तो आप समझ लें की आपको कैल्शियम की कमी हो गई है। इतना ही नहीं कैल्शियम की कमी के कारण कई बार पूरे बदन में भी दर्द की शिकायत होने लग जाती है।

नाखूनों का कमजोर होना

नाखूनों के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी माना जाता है और कैल्शियम की कमी होने पर नाखूनों का विकास अच्छे से नहीं होता। जिन लोगों में कैल्शियम की कमी पाई जाती है उन लोगों के नाखून एकदम पतले हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं।

कैल्शियम होने पर करें इन चीजों का सेवन

कैल्शियम की कमी होने पर आप कैल्शियम युक्त चीजें, जैसे दूध, दही, बादाम , लीची, अखरोट, चने, अंकुरित अनाज और इत्यादि तरह की चीजों का सेवन करना शुरू करे दें। इन चीजों को लगातार एक महीने तक खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने लग जाएगी। इसके अलावा आप चाहें तो कैल्शियम की दवा का भी सेवन कर सकते हैं।

Back to top button