बॉलीवुड

जल्द ही मम्मी-डैडी बनने वाले हैं दीपिका और रणवीर, कमेंट कर खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका और रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी वजह सुर्खियों में छाए रहते हैं। जी हां, दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है, जिसकी वजह से दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं, दीपिका और रणवीर सिंह अपने फैंस को खुश करने के लिए निजी लाइफ की बाते भी शेयर करते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के लिए प्यार का इजहार करने में भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर एक कमेंट किया है, जिससे प्रेगनेंसी की खबरें वायरल होने लगी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दीपिका और रणवीर सिंह ने पिछले साल ही शादी की, जिसके बाद अब दोनों के पैरेंटस बनने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस खबर को हवा दीपिका पादुकोण के एक कमेंट ने दी, जिसे उन्होंने रणवीर सिंह की एक पोस्ट पर किया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह दोनों ही एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस कमेंट में फ्यूचर साफ साफ दिखाई दे रहा है कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण बहुत जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती हैं। अरे भई, ऐसा हम नहीं, बल्कि उनका कमेंट कह रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए हे डैडी लिखा है, जिसमें उन्होंने बेबी वाला स्माइली भी लगाया है। इस कमेंट को देखकर अब उनकी प्रेगनेंसी की चर्चा तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, जोकि बहुत जल्द बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

दीपिका की प्रेगनेंसी की उड़ी खबरें

दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबरें को हवा उनके खुद के कमेंट से तो मिली ही है, लेकिन साथ में अर्जुन कपूर के कमेंट ने भी अटकलों का बाज़ार गर्म कर दिया है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने कहा कि भैया भाभी जल्द आपको एक देने वाली हैं। मतलब साफ है कि दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं, जिसका उन्होंने इशारा दे दिया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस यही चाहते हैं कि जल्द अब नन्हा मेहमान आए, लेकिन कब आएगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

फिल्म 83 में आएंगे दोनों नज़र

दीपिका और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 है, जिसमें दोनों पति पत्नी का किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। मतलब साफ है कि अब दोनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुके हैं, लेकिन इससे पहले उनके पैरेंट्स बनने की खबरें आग की तरह वायरल हो रही है।

Back to top button