स्वास्थ्य

सेहत के लिए गुणकारी होता है हींग का पानी, इसे पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

हींग को पेट के लिए लाभदायक माना जाता है और इसका प्रयोग विशेष तौर पर सब्जी या दाल बनाते समय किया जाता है। हींग का पानी भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इसका पानी पीने से कई रोग सही हो जाते हैं। इसलिए आप हींग का पानी जरूर पीया करें। हींग का पानी पीने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है।

हींग का पानी पीने से जुड़े हैं ये अद्भुत लाभ –

भूख ना लगने पर पीएं ये पानी

भूख ना लगने की समस्या से परेशान हो हींग का पानी पीएं। रोज थोड़ा सा हींग का पानी पीने से भूख लगना शुरू हो जाएगी। हींग के पानी के अलावा आप चाहें तो हींग को गर्म घी में मिलाकर भी खा सकते हैं। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से भी आपको भूख लगना शुरू हो जाएगी।

खुलजी से मिले राहत

शरीर के किसी हिस्से में खुजली होने पर आप हींग के पानी से उस हिस्से को साफ कर लें। हींग का पानी बेहद ही असरदार होता है और खुजली को तुरंत सही कर देते है। इसक अलावा कांच या किसी नुकीली चीज से चोट लगने पर भी आप हींग के पानी से घाव को साफ कर दें। ऐसा करने से आराम पहुंचेगा।

कान का दर्द हो सही

कान में दर्द होने पर आप हींग को थोड़े से पानी में मिला दें और इसको कान में डाल दें। पानी की जगह आप चाहें तो हींग को गर्म सरसों के तेल के अंदर भी डाल सकते हैं। इस तेल की एक बूंद कान में डालने से कान का दर्द सही हो जाएगा।

दांतों के कीड़े हो सही

दांतों में कीड़ा लगने पर या दांतों में दर्द होने पर आप हींग के पानी से कुल्ला करें। हींग के पानी से कुल्ला करने से दांतों से जुड़ी ये परेशानी दूर हो जाएगी। कुल्ला करने के अलावा आप हींग का पानी अपने दांतों पर रूई की मदद से भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से कीड़ा खत्म हो जाएगा और दांतों का आराम पहुंच जाएगा।

कब्ज हो दूर

कब्ज होने पर आप हींग का पानी पीएं। हींग का पानी पीने से कब्ज तुरंत सही हो जाती है। आप रात को सोने से पहले थोड़ा सा हींग का चूर्ण ले लें। फिर इस चूर्ण को पानी के अंदर डाल दें और इस पानी को पी लें। हींग का पानी पीने से आपका पेट सुबह तक सही हो जाएगा और आपको कब्ज से राहत मिल जाएगी। कब्ज के साथ-साथ गैस की समस्या को भी ये पानी तुरंत सही कर देगा।

रखें इन चीजों का ध्यान

  • आप हींग के पानी का सेवन अधिक ना करें। क्यों अधिक हींग का पानी पीने से मन खराब हो सकता है और उल्टी आ सकती है।
  • हींग का पानी आप सुबह के समय खाली पेट ना पीएं। इस पानी को रात के समय सोने से पहले पीना उत्तम माना जाता है। इसके अलावा छोटे बच्चों को ये पानी पीने को ना दें।
  • हींग का पानी आप आधे गिलास से ज्यादा ना पीएं।

Back to top button