राशिफल

Rashifal 12 August: आज है सावन का आखिरी सोमवार, भोलेनाथ प्रसन्न होकर इन 8 राशियो देंगे यह वरदान

आज सावन का अंतिम सोमवार है। आज भगवान शिव की आराधना का चक्र पूरा हो जाएगा। बता दें की शुभ संयोग ये भी है कि आज प्रदोष व्रत भी है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 August 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हानि हो सकती है। आय बनी रहेगी। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें आप उनके साथ कहीं बाहर पिकनिक पर या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके संचित धन में कमी आएगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। अचानक अच्छा खासा फायदा भी मिल सकता है। किस्मत आपके फेवर में होगी। आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज बहुत सारा काम करना पड़ सकता है, लेकिन कामकाज से घबराएं नहीं। पार्टनर से प्यार और सुख मिलने के योग बनेंगे। आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें। ऑफिस में सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है कामकाज में कुछ देर हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। नया काम मिलेगा। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज प्रेमी और जीवनसाथी ही आपकी बड़ी ताकत होगा। आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। आज का काम आज ही करें, कल पर न टालें। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। ता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है। चिड़ियों को दाना खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। समाज में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप उसकी मदद करेंगे। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु किसी नदी या जलाशय में स्नान से बचें। बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। मंदिर में कुछ समय बिताएं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आपको अपने आसपास के माहौल को लेकर सजग रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। उधार दिए गए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको पैसों की स्थिति में सुधार करने के कुछ अच्छे अवसर मिलसकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। बहन-भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले। कुछ नये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। जूनियर और सीनियर सब आपकी मदद करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। दूसरों के बहकावे में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता,षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा।

आपने Rashifal 12 August 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 August 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 August 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मेहनत के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा तो करे शनिदेव का ये ख़ास उपाय

Back to top button