स्वास्थ्य

तकिये के नीचे लहसुन रखना होता है चमत्कारी, ऐसा करने से जुड़े हैं ये लाभ

लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है और इसे खाना बेहद ही गुणकारी माना जाता है। लहसुन का सेवन ना केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि शरीर को मजबूत भी बनाता है। कई लोग लहसुन का सेवन करने के साथ-साथ इसको तकिये के नीचे रखकर भी सोते हैं। जी हां, लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से कई तरह के फायदे जुड़े होते हैं। तो आइए जानते है लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने के क्या-क्या फायदे हैं-

लहसुन को तकिये के नीचे रखने के लाभ

अनिद्र हो दूर

आजकल अधिक तनाव लेने के कराण लोगों को अनिद्र की समस्या हो रही है और अनिद्र होने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। अनिद्र से परेशान लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन भी करते हैं और लेकिन फिर भी अनिद्र की समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल पाती है। अनिद्र होने पर आप दवाई खाने की जगह लहसुन का प्रयोग करें। ऐसा माना जाता है कि अगर लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोया जाए तो अनिद्र की तकलीफ दूर हो जाती है। इसलिए आप नींद ना आने पर अपने तकिये के नीचे लहसुन को रख दें। ऐसा करने से आपको चैन की नींद आ जाएगी।

बुरे सपने नहीं आते हैं

कई बार हम लोगों को बुरे सपने आते हैं। बुरे सपने आने के कारण मन बेचेन हो जाता है और नींद भी नहीं आती है। अगर आपको भी सोते समय बुरे सपने आते हैं तो आप अपने तकिये के नीचे लहसुन रख दें। तकिये के नीचे लहसुन रखने से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे। आप रात को सोने से पहले एक लहसुन की कली का छिलका उतार लें और फिर इस कली को अपने तकिये के नीचे रख दें। ऐसा करने से आपको बुरे सपना आना बंद हो जाएंगे।

नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो

रात को सोते समय अगर आपको अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो आप लहसुन को अपने तकिये के नीचे रखना शुरू कर दें। ऐसा माना जाता है कि तकिये के नीचे लहसुन को रखने से नकारात्मक ऊर्जा एकदम खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए जिन लोगों को अपने आसपास नकारत्मक ऊर्जा का भाव होती है वो लोग लहसुन जरूर अपने पास रखा करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा महसूस नहीं होगी।

जिंक की कमी हो पूरी

शरीर में जिंक की कमी होने पर आप लहसुन का सेवन पानी के साथ करें या फिर लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सो जाएं। ऐसा माना जाता है कि तकिये के नीचे लहसुन रखकर सोने से शरीर में जिंक की कमी पूरा हो जाती है।

तकिये के नीचे लहसुन रखने के अलावा इसका सेवन करने से भी कई लाभ जुड़े हुए हैं और जो लोग लहसुन का सेवन उन्हें कब्ज, गैस और पेट से जुड़े अन्य तरह की समस्या नहीं होती हैं। इसके अलावा उनका शुगर लेवल भी सही बना रहता है। सर्दी-खांसी होने पर अगर इसका सेवन शहद के साथ किया जाए तो राहत मिल जाती है।

Back to top button