स्वास्थ्य

लहसुन खाने से दूर हो जाते हैं ये रोग, पढ़ें लहसुन के फायदे

हर प्रकार की सब्जी बनाने में लहसुन का प्रयोग किया जाता है। लहसुन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है और इसे खाने से शरीर एकदम सेहतमंद रहता है। आज हम आपको लहसुन के फायदे बताने जा रहे हैं और लहसुन के फायदे जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरु कर देंगे।

लहसुन के फायदे

आयुर्वेद में लहसुन को बहुत ही उपयोगी माना जाता है। लहसुन में सल्फर और इसके तत्वों में एलीसिन होता है। जिस कारण से लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आइये जानते हैं लहसुन के फायदे-

ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहे

ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त लोग लहसुन का सेवन करें। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीज रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं और ऊपर से पानी पी लें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा।

पेट रहे हेल्दी

पेट के लिए लहसुन को काफी लाभकारी माना जाता है। लहसुन खाने से कब्ज और दस्त जैसी बीमारी नहीं होती है। वहीं जिन लोगों को कब्ज रहती है वो लोग एक गिलास पानी के अंदर लहसुन की एक कली डाल दें और इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट कर लें। ये पानी पीने से कब्ज से राहत मिल जाएगी।

दिल रहे दुरुस्त

लहसुन खाने से दिल एकदम सही रहता है और दिल की रक्षा कई तरह की बीमारियों से होती है। दरअसल लहसुन खाने से कोलेस्ट्रोल का स्तर सही बना रहता है और ऐसा होने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक आने का खतर बेहद ही कम हो जाता है।

खाना सही से पचे

जिन लोगों को खाना सही से नहीं पचता है वो लोग लहसुन खाना शुरू कर दें। लहसुन खाने से भोजन सही से पच जाता है और भूख ना लगने की समस्या से भी निजात मिल जाती है।

सर्दी हो दूर

सर्दी होने पर आप लहसुन को भून लें और इसका सेवन शहद के साथ कर लें। लहसुन की एक कली खाने से सर्दी एकदम सही हो जाएगी। सर्दी की तरह की खांसी होने पर भी आप लहसुन और शहद का सेवन करें।

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लाभकारी

डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रुप से लहसुन का सेवन करते हैं तो उनकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। लहसुन पर किए गए एक शोध में ये बात साबित भी हो रखी है। वैज्ञानिकों के अनुसार लहसुन खाने से खून में ग्लूकोज और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम हो जाता है। यानी लहसुन खान से खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त लोग लहसुन खाना शुरु कर दें।

ऑस्टियोपोरोसिस से मिले निजात

ऑस्टियोपोरोसिस और गठियों के रोगी अगर लहसुन का सेवन करें तो उन्हें हड्डियों से जुड़ी इन बीमारियों से राहत मिल जाती है। साथ में ही लहसुन खान से बढ़ती आयु में  हड्डियों को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकता है।

लीवर रहे सही

लीवर के लिए भी लहसुन को फायदेमंद माना जाता है और इसे खाने से लीवर सही से कार्य करता है। लहसुन में पाए जाने वाले एस-एलील्मर कैप्टोसाइटिस्टीन (एसएएमसी) हेपेटिक लीवर के लिए सही साबित होते हैं और लहसुन को खाने से लीवर की सूजन भी कम हो जाती है।

फ़ंगल संक्रमण हो सही

लहसुन के फायदे फंगल संक्रमण से भी जुड़े हुए हैं। किसी भी तरह का फ़ंगल संक्रमण होने पर आप लहसुन को पीसकर इसका पेस्ट प्रभावित जगह पर लगा लें। फ़ंगल संक्रमण के अलावा अगर कोई कीड़ा काटे या दाद होने पर भी इसका पेस्ट लगाया जा सकता है।

एसिडिटी से निजात मिले

एसिडिटी होने पर आप लहसुन का सेवन करें। लहसुन खाने से एसिडिटी तुरंत सही हो जाएगी। आप बस खाना बनाते हुए उसमें लहसुन डाल लें। लहसुन डालने से आपको खाना अच्छे से पच जाएगा और एसिडिटी से राहत मिल जाएगी।

बुखार हो सही

बुखार होने पर आप दो-तीन लहसुन की कलियां खा लें। लहसुन खाने से बुखार एकदम गायब हो जाएगा। वहीं ठंड लगने पर आप लहसुन को सरसों के तेल में गर्म कर लें। फिर इस तेल से मालिश कर लें। ऐसा करने से आपको ठंड नहीं लगेगी। वहीं शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने पर भी आप इस तेल से मालिश कर लें।

दांत दर्द से निजात मिले

दांतों में दर्द होने पर आप लहसुन की कली चबा लें। लहसुन चबाने से दांतों का दर्द एकदम सही हो जाएगा। आप एक लहसुन की कली लेकर उसमें हल्का सा नमक लगा लें। फिर इसे दर्द वाले दांत पर रखकर चबा लें। इसके अलावा आप चाहें तो लहसुन के पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। आप लहसुन की तीन कलियां लेकर उन्हें पानी में उबाल लें। फिर इस पानी से आप कुल्ला कर लें। दिन में तीन बार इस पानी से कुल्ला करने से दांतों की दर्द एकदम सही हो जाएगी।

कील मुंहासों से मिले राहत

लहसुन खाने से कील मुंहासे सही हो जाते हैं और इनसे राहत मिल जाती है। आप लहसुन को घिस कर कील-मुंहासों पर लगा लें। ऐसा करने से कीले-मुंहासे तुंरत गायब हो जाएंगे। इसके अलावा जो लोग नियमित रुप से लहसुन खाते हैं उन लोगों को कील-मुंहासे नहीं होते हैं।

लहसुन के फायदे अनगिनत है और इसे खाने से छाले, झुर्रियों, स्ट्रेच मार्क और इत्यादि तरह की दिक्कतों से भी राहत मिल जाती है।

यह भी पढ़ें : पान के पत्ते के फायदे

Back to top button