स्वास्थ्य

ये स्वास्थ्य समस्याओं होने पर लहसुन का सेवन करना होता है खतरनाक

लहसुन को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है लेकिन कई बार लहसुन का सेवन करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल जिन लोगों को भी नीचे बताई गई सेहत से जुड़ी समस्याएं रहती है, उन लोगों को लहसुन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए और इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

इन स्थितियों में ना करें लहसुन का सेवन

एसिडिटी होने पर ना खाएं लहसुन

एसिडिटी की समस्या होने पर लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन खाने से एसिडिटी और बढ़ सकती है और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप लहसुन का सेवन ना करें।

डायरिया के दौरान ना खाएं लहसुन

डायरिया की बीमारी होने पर आप लहसुन का सेवन करना बंद कर दें और किसी भी खाने की चीज में इसे ना डालें। दरअसल डायरिया होने पर अगर लहसुन का सेवन किया जाता है तो सेहत और खराब हो सकती है और पेट पर बुरा असर डलता है।

एनीमिया के मरीजों के लिए है खतरनाक

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने पर आप इसका सेवन ना करें। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों में खून की कमी होती है अगर वो लहसुन का सेवन करें तो उनका हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ पाता है। इसलिए जो लोग भी एनीमिया से ग्रस्त हैं वो लोग लहसुन का सेवन ना करें और शरीर में जब खून का स्तर सही हो जाए उसके बाद ही लहसुन खाना शुरू करें।

लो ब्लड प्रेशर में ना खाएं लहसुन

लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है और शरीर हर वक्त थका रहता है। इतना ही नहीं कई बार तो चक्कर आने की शिकायत भी हो जाती है। अगर आपको भी लो ब्लड प्रेशर रहता है तो आप लहसुन का सेवन ना करें। लहसुन खाने से रक्तचाप कम हो जाती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन को सही माना जाता है जबकि लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भास्था में ना खाएं लहसुन

गर्भवती महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन करना घातक साबित हो सकता है और इसे खाने से गर्भ में पहल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए और लहसुन के बिना बना खाना खाना चाहिए।

आंखों में होती है जलन

कई लोगों को लहसुन नहीं पचता है और इसका सेवन करने से उन्हें आंखों में जलन की शिकायत हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को आमतौर पर आंखों में जलन की शिकायत रहती है वो लोग भी इसका सेवन ना करें। इसके अलावा जिन लोगों को पेट में जलन रहती है वो भी लहसुन का सेवन ना किया करें।

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे खाना उत्तम माना गया है। हालांकि अगली बार आप जब भी लहसुन का सेवन करें तो ऊपर बताई गई बातों को जरूर ध्यान में रखें और इसका सेवन तभी करें जब आपको ऊपर बताई गई कोई भी समस्या ना हों।

Back to top button