स्वास्थ्य

आइये जानते हैं घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों से बचने के उपाय : गर्मी के मौसम में पसीना पड़ने के कारण अक्सर घमौरियों की समस्या हो जाती है और घमौरियां होने से शरीर में दाने हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में घमौरियां होना आम बात है। घमौरियां होने पर अगर नीचे बताए गए उपाए आजमाए जाएं तो घमौरियों से तुरंत राहत मिल जाती हैं। तो आइए जानते हैं घमौरियों से बचने के उपाय।

घमौरियों से बचने के उपाय

हल्दी लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय में हल्दी अहम होती है। हल्दी की मदद से घमौरियों को दूर किया जा सकता है। घमौरियों होने पर आप हल्दी के अंदर, गुलाब जल और चंदन मिला दें। फिर इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगा लें। इस मिश्रण को शरीर पर अच्छे से सूखने दें और इसके सूखने के बाद आप नहा लें। आप इस तरह से हफ्ते में तीन दिन नहाएं। ऐसा करने से आपको घमौरियों की समस्या से निजात मिल जाएगी। दरअसल हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जबकि चंदन और गुलाब जल शरीर को ठंडक प्रदान करता है। जिसके चलते घमौरियां बैठ जाती हैं।

कपूर लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

कपूर लगाने से भी घमौरियों की समस्या से राहत मिल जाती है। घमौरियां होने पर आप नारियल के तेल के अंदर कपूर मिला दें। फिर इस तेल से अपने शरीर की मालिश कर लें। ऐसा करने से आपको घमौरियां से राहत मिल जाएगी और घमौरियां दूर हो जाएंगी। (और पढ़ें – कपूर के फायदे)

मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों से बचने के उपाय में मुल्तानी मिट्टी का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी शरीर को ठंडक देती है। इसलिए घमौरियां होने पर आप मुल्तानी मिट्टी का लेप अपने शरीर पर लगा लें। मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाते ही घमौरियां एकदम सही हो जाएंगी। आप बस मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेकर उसमें पानी या गुलाब जल मिला दें। इसके बाद इस लेप को घमौरियों पर लगा लें। जब यह लेप सूख जाए तो पानी से इसे साफ कर लें। रोज यह लेप लगाने घमौरियां एकदम बैठ जाएगी।

बर्फ का प्रयोग करें

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों पर अगर ठंडी चीजें लगाई जाएं तो घमौरियां बैठ जाती है। इसलिए घमौरियां होने पर आप उन पर बर्फ लगा लें। बर्फ लगाने से घमौरियां बैठ जाएगी और आपको इनसे आराम मिल जाएगा।

एलोवेरा जेल

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों से बचने के उपाय में एलोवेरा जेल का बहुत उपयोग किया जाता है। एलोवेरा जेल भी घमौरियों को भगाने का काम करता है। घमौरियां होने पर आप एलोवेरा जेल इन पर लगा लें। एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक मिलेगी और घमौरियां एकदम से सही हो जाएंगी। घमौरियों से बचने के उपाए तहत आप एलोवेरा जेल में मुल्तानी मिट्टी मिला दें। इस दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर घमौरियों पर लगा लें। जब यह लेप सूख जाए तो आप पानी की मदद से इसे साफ कर लें। लगातार तीन दिन इस लेप को लगाने से आपको घमौरियों से राहत मिल जाएगी।

मेहंदी के पत्ते लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

मेहंदी के पत्तों की मदद से भी घमौरियों की तकलीफ से बचा जा सकता है। आप मेहंदी के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और इनको नहाने के पानी में डाल दें। इस पानी से आप नहा लें। आपकी घमौरियां सही हो जाएगी।

चंदन का लेप लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

चंदन की लकड़ी के पाउडर को अगर घमौरियों पर लगाया जाए तो घमौरियां बैठ जाती हैं। आप चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिला दें और इसे घमौरियाों पर लगा दें। इस लेप को घमौरियों पर लगाने से घमौरियां एकदम बैठ जाएगी और त्वचा को ठंडक मिल जाएगी। आप चाहें तो चंदन के अंदर मुल्तानी मिट्टी भी मिलाकर लगा सकते हैं।

दही लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों से बचने के उपाय में दही का भी इस्तेमाल किया जाता है। घमौरियों पर दही लगाने से भी फायदा पहुंचता है और घमौरियों से आराम मिल जाता है। आप दही को घमौरियों पर लगा दें और जब ये सूख जाए तो इसे साफ कर दें। आपकी घमौरियां सही हो जाएंगी।

बेसन लगाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

बेसन लगाने से भी घमौरियां सही हो जाती हैं। आप बेसन के अंदर दही या दूध मिला दें। इसके बाद आप इस लेप को घमौरियों पर लगा दें। 15 मिनट तक इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगा रहने दें और जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ करे।

गुलाब जल

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियां होने पर आप गुलाब जल इन पर लगा लें। गुलाब जल लगाने से घमौरियां से आराम मिल जाता है और घमौरियां नहीं होती हैंं। आप रूई की मदद से घमौरियों वाली जगह पर गुलाब जल को लगा सकते हैं।

नीम के पानी से नहाएं

घमौरियों से बचने के उपाय

घमौरियों से बचने के उपाय में नीम का भी इस्तेमाल किया जाता है। नीम के पानी से नहाने से भी घमौरियों से राहत मिल जाती है। घमौरियां होने पर आप नीम के पत्तों को पानी में उबाल दें। फिर इस पानी को छान लें। पानी को छानने के बाद आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें और जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे नहाने के पानी में मिला दें। इस पानी से नहाने से आपकी घमौरियां सही हो जाएंगी।

ऊपर बताए गए घमौरियों से बचने के उपाए आप जरूर अपनाएं। इन उपायों की मदद से आपको घमौरियों से राहत मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें : शिलाजीत के फायदे

Back to top button