राशिफल

मासिक राशिफल : इस महीने होगा बड़ा चमत्कार, 7 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, पैसों की तंगी होगी दूर

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की अगस्त का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अगस्त महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal August 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने महिला मित्रों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि क्रोध पर काबू न करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। माह के अंतिम सप्ताह में आने वाले किसी भी परिणाम का फल अधिक शुभदायी रहेगा। आप बिना किसी कारण के पैसे खर्च कर सकते हैं। तीसरे सप्ताह से, आप अपनी आय में बेहतर वृद्धि देखेंगे। व्यापारिक कामों को और तेज करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार के क्षेत्रों में अच्छे अवसरों की तलाश में रहेंगे।

प्यार के विषय में : मेष राशि वालों को पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

करियर के विषय में : मेष राशि वालों को इस महीने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के भी योग हैं।

हेल्थ के विषय में : इस माह आपका स्वास्थ कुल मिलाकर बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। काम-काज की व्यस्तता आपके अपने परिजनों और परिवार में कलह का कारण हो सकती हैं। शान्ति सब्र से सब सुलझ जायेगा। माह के अंत में माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होने की दशा हैं। निष्क्रिय रहने से आप पर आलस्य हावी हो सकता है। प्रोफेशनली आप कुछ नया करने का विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। लोगों से मिलने के लिए आपको पहल करनी होगी।

करियर के विषय में : नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : एक्सरसाइज ना करने से आलस्य और तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। आप अपने व्यापार और कारोबार में खूब मेहनत करेंगे। महीने का पहला सप्ताह में आने वाले अवसरों और निवेश पर धन अवश्य आपको पक्का लाभ ही मिलेगा। इस माह के अंत में किसी पुराने जमीन के झगडे समाप्त होकर आर्थिक लाभ होगा। इस महीने में अचल संपत्तियों या वाहनों में पैसा निवेश करना अच्छा नहीं है।

प्यार के विषय में : रोमांस के लिहाज से यह महीना अच्छा है।

करियर के विषय में : धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए भी समय अच्छा है। बिजनेस में चतुराई से फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको इस माह थोड़ा अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। रिश्तों में मजबूती आयेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। पहले हफ्ते में, अपने गुस्से और चिंता को कम करने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको कुछ समस्या हो सकती है।

प्यार के विषय में : कर्क राशि वाले विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

करियर के विषय में : आप इस महीने खूब मेहनत करेंगे, लेकिन काम की चीजें पढ़ेंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं हानिकारक भोजन न लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी। आपको अतिसंवेदनशील होने से बचने और कर्मशील होने की जरूरत है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। स्टूडेंट्स की बात करें, तो उन्हें भी इस महीने स्टडी पर पूरी तरह फोकस कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में कुछ दिन के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद नहीं मिल पाएगी। वाणी पर संयम रखें।

हेल्थ के विषय में : दाढ़-दांत के रोग हो सकते हैं। थकान और तनाव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह माह कन्या राशि वाले लोगों के लिए ख़ुशी और उदासी दोनो साथ लेकर आएगा। ये माह मिले-जुले परिणाम वाला होगा। माह के शुरुआती दिनों में आपकी कोई भी कार्य योजना सफल हो सकती है। तरक्की की रफ़्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। इस माह में महिलाओं के साथ व्यवहार करते समय भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें इससे आपके बीच के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कोई कठिन काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : भोजन में लापरवाही न करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने कोर्ट कचहरी के पुराने काम निपटने वाले है।किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी अनिर्णय की स्थिति रहेगी। गैर जरूरी काम पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत कर आगे बढ़ना होगा। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

करियर के विषय में : काम की अधिकता इस महीने आपको परेशान कर सकती है।

हेल्थ के विषय में : भोजन के मामले में थोड़े सावधान रहें और मसालेदार चीजों से बचें। समय पर भोजना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप जितनी गरीब लोगों की मदद करेंगे, आप उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। सफलता के लिए आपको अपना काम समय पर करने की आदत बनानी होगी। इस महीने बेहतर वाहनसुख भी मिलेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनका पढ़ाई में मन लगेगा। वे पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। नई साझेदारी समझौतों के लिए यह अच्छा महीना नहीं है। यदि आप प्रमुख निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इसे अगले महीने के लिए स्थगित कर देना बेहतर है।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबन्धो में निखार आने के योग हैं।

करियर के विषय में : इस महीने लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस स्टडीज के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की संभावना है। जो लोग किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए है उन्हे विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आपको ब्याज कर्ज के लेनदेन से बहुत दूर रहना चाहिए। कोई रिस्की कार्य न करें बेहतर रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से स्वयं को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे। परिवार के हिसाब से आपके पास बहुत अच्छा समय होगा। आपको अपने जीवन साथी से अच्छा सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

करियर के विषय में : पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार इस महीने ज्यादा न करें।

हेल्थ के विषय में : सिर दर्द और कफ रोग हो सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने छोटी-मोटी परेशानियां सुलझ सकती हैं। किसी विषय में हैरानी या परेशानी भी महसूस करते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहतर है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जहां तक फैमिली मैटर्स की बात है, तो परिजनों के साथ आप किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जो लोग एक अपने व्यवसाय का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, वे इसे पहले दो हफ्तों में कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : विवाहित युगल पति-पत्नी में आपसी सम्बन्ध अच्छे होंगे और किसी नए उम्मीद की किरण भी जागेगी।

करियर के विषय में : प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चा ज्यादा होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

हेल्थ के विषय में : आप अपने स्वास्थ्य में इस महीने स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। साहित्य, लेखन और संगीत में भी आपकी रुचि रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी भाग्यवृद्धि हो सकती है। पहले दो हफ्तों में छात्रों के पास अच्छा समय होगा। आर्थिक रूप से यह महीना सामान्य रहेगा। विलासिता के सामान और अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च के कारण आपका अनावश्यक व्यय हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में परिवार वालो के दखल करने से थोड़ा सा रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : पढ़ाई संबंधित सामग्री गुम हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ की बात करें तो शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार महसूस होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आपके घर के कलेश दूर होंगे अगर आपका कोई धन कहीं फंस गया हो तो वो आपको वापस मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय होगा। उनकी पढ़ाई पर बेहतर एकाग्रता होगी। जो लोग विदेश में अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस महीने में वांछित परिणाम मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम सम्बन्ध अधिक गहरे होने की सम्भावना हैं।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को इस महीने अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। सेहत से जुड़े बदलाव आपको महसूस हो सकते हैं।

आपने मासिक राशिफल अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सावन के अंतिम दो सोमवार करे ये ख़ास उपाय, पैसा और भाग्य दोनों होंगे आपकी मुट्ठी में

Back to top button