स्वास्थ्य

कलौंजी के तेल के साथ जुड़े हैं कई तरह के औषधिय गुण

कलौंजी का तेल बेहद ही लाभदायक होता है और इस तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियां मिनटों में सही हो जाती हैं। कलौंजी के तेल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। इन तत्व के अलावा इस तेल के अंदर विटामिन A, विटामिन B1,  विटामिन B2, विटामिन B3 और विटामिन C, भी पाया जाता है। कलौंजी के तेल को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इस तेल से जुड़े लाभ इस प्रकार हैं।

कलौंजी के तेल के फायदे –

डायबिटीज नियंत्रित रहे

कलौंजी का तेल (Kalonji Oil) डायबिटीज के मरीजों के लिए उत्तम होता है। इस तेल का सेवन करने से खून में चीनी का स्तर नहीं बढ़ता है और शुगर कंट्रोल में रहती है। कलौंजी के तेल पर कई सारे शोध किए गए हैं और इन शोध में ये बात साबित भी हो रखी है कि ये तेल टाइप 1 और 2 मधुमेह के मरीजों के लिए गुणकारी होता है।

वजन हो कम

कलौंजी के तेल का प्रयोग करने से वजन को भी कम किया जा सकता है। दरअसल इस तेल की मदद से शरीर में अतिरिक्‍त फैट नहीं बढ़ता है और ये तेल फैट को कम करने का कार्य भी करता है। जिसके चलते आपका वजन कम होने लग जाता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इस तेल को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

मुंहासों से मिले राहत

कलौंजी का तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से राहत मिल जाती है। दरअसल इस तेल के अंदर जीवाणूरोधी गुण होते है। जो कि मुंहासे पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को खत्‍म कर देते हैं। मुंहासे होने पर आप थोड़ा सा कलौंजी का तेल इन पर लगा लें। ये तेल लगाने से मुंहासे एकदम सही हो जाएंगे और दोबारा से होंगे भी नहीं।

बालों के लिए गुणकारी

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोग कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करें। इस तेल को बालों पर लगाने से बाल झड़ने की समस्या से निजात मिल जाती है। आप एक कटोरा में अपने बालों के हिसाब से कलौंजी का तेल डाल दें। फिर इस तेल के अंदर नारियल या जैतून का तेल डाल दें। इनको अच्छे से मिला लें। फिर इस तेल से सिर की मालिश करें और 1 घंटे तक इस तेल को अपने बालों पर लगा रहने दें। एक घंटे बाद आप अपने बालों को धो लें। हफ्ते में तीन दिन इस तेल को लगाएं। इस तेल को लगाने से आपके बाल जड़ों से मजबूत हो जाएं और झड़ना बंद हो जाएंगे।

दांतों का दर्द हो दूर

दांतों में दर्द होने पर आप कलौंजी का तेल इनपर लगा दें। इस तेल को लगाने से दांतों का दर्द एकदम सही हो जाएगा और आपको दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल इस तेल के अंदर एनाल्‍जेसिक गुण होते हैं जो कि दांतों का दर्द सही करने में कारगर साबित होते हैं। दांतों पर दर्द होने पर आप कलौंजी के तेल में रुई डाल दें। फिर इस रूई को दर्द वाले दांत पर 10 मिनट के लिए रख दें। आपका दर्द एकदम सही हो जाएगा।

Back to top button