राशिफल

Rashifal: सावन शिवरात्रि पर 9 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, प्रसन्न होकर महादेव देंगे वरदान

महादेव के भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास हैं क्योंकि आज सावन शिवरात्रि का पर्व है जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। कोई बड़ी समस्या का निवारण सहज ही होगा। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में प्रतिद्वंद्विता कम होगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन के आगमन की पूरी संभावना रहेगी। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। लव फ्रेंड द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरीपेशा वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शैक्षणिक स्तर पर नोट्स का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। किसी का व्यवहार समझ से परे रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विवाद न करें। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपके काम की सराहना होगी। आज आपको कारोबार में मुनाफा कम मिल सकता है। कोई भी कार्य खूब विचार करके ही आरंभ कीजिए। व्यवसाय संबंधित कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के छात्रों को आज अधिक परिश्रम करना होगा। काम करने की ताकत और बातचीत बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं। घबराएं नहीं, ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी की मीठी बातें आज आपको सुख देंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कार्य करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों की जवाबदारी न लें। किसी भी कार्य को करने के लिए सोच-समझ कर निर्णय लें। शिवलिंग पर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जल चढाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। सरकारी क्षेत्र के अटके कार्य फिर से चल पड़ेंगे। खर्च थोड़ा संभल कर करें। आज आप काम में अधिक व्यस्त रहें। इससे आपको शारीरिक थकान रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

धन प्राप्ति के लिए सावन के महीने में करें ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने काम में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए अपना ज्ञान बढ़ाना है, घर और परिवार से जुड़े चिंताओं को बेहतर तरीके से संभालना है। आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आज आप ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आप विवादों में फंस सकते हैं। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। सफेद फूलों के साथ रुद्राक्ष की माला भगवान शिव को अर्पन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी बात से असंतुष्ट भी रहेंगे। आपको संतान से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें। ऑफिस में धैर्य से काम करें। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

तरोताजा होने के लिए आज आप अच्छी तरह से आराम करें। अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करना सबसे अच्छा होगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव न डालें। यह इसके लिए सही समय नहीं है। जो लोग फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको भविष्य को देखते हुए कुछ बचत भी करनी चाहिए। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। आज आप मित्रों या परिजनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल-जोल कारक है। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनर की जरुरतों को पूरा करें। इसके साथ ही पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है।

आपने Rashifal 30 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये 5 चमत्कारी मंत्र शनिदेव के प्रकोप को करता है दूर, शनिवाधा से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण है

Back to top button