रिलेशनशिप्स

टूटे दिल को इन 4 तरीकों से संभालना हो सकता है आसान, आपको सहारा देने में ये टिप्स करेंगे मदद

आज के समय में स्कूल लाइफ की समझ आते-आते ही लोगों को प्यार हो जाता है। मगर असल में वो अट्रैक्शन होता है जो कच्ची उम्र के लड़के और लड़कियां एक-दूसरे के प्रति महसूस करने लगते हैं। मगर धीरे-धीरे उनका ये अट्रैक्शन कॉलेज तक पहुंचकर प्यार में बदल जाता है। प्यार दो तरह का होता है टाइमपास और सच्चा वाला। टाइमपास वाला प्यार होने पर तो इंसान टूटे दिल के साथ जी सकता है लेकिन अगर सच्चे प्यार में रुसवाई मिलती है तो इससे उबरना बहुत मुश्किल हो जाता है। टूटे दिल को इन 4 तरीकों से संभालना हो सकता है आसान, अगर आपको भी ये समस्या है तो पढ़िए ये खबर।

टूटे दिल को इन 4 तरीकों से संभालना हो सकता है आसान

आपने बहुत से लोगों से सुना होगा कि दिल टूटे की आवाज नहीं होती लेकिन दर्द बहुत होता है। दिल का दर्द कुछ लोग बयां भी नहीं कर पाते हैं और जब किसी का दिल टूटता है तो वो अंदर से भी टूटने लगता है। अगर आप दिलोजान से किसी को चाहते हैं और आपका ब्रेकअप हो जाए तो कुछ लोग इस बारे में दूसरों से शेयर करके दिल को हल्का कर लेते हैं लेकिन कुछ अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। अगर आप भी दूसरे वालों में से हैं तो ये 4 टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

डायरी लिखना

अगर आप अपने दिल की बातें किसी से कह नहीं पा रहे हैं तो आपको डायरी लिखना शुरु कर देना चाहिए। अगर आपको याद हो तो एग्जाम में लिखते-लिखते बहुत कुछ लिख जाते थे आप उसी तरह जब आप अपने दिल का हाल लिखने लगेंगे तो फ्लो में बहुत कुछ लिख सकते हैं। ऐसे में आप अंदर से हल्का महसूस कर सकते हैं। अगर आप डायरी लिखने लगें तो आपको किसी की जरूरत नहीं पड़े।

परिवार के साथ समय बिताएं

रिलेशनशिप में होने के दौरान आप अपने परिवार से दूर हो जाते हैं लेकिन जब आपका प्यार आपसे दूर होता है तो परिवार याद आना चाहिए। परिवार इंसान का बहुत बड़ा सहारा होता है। खासकर अगर आप अपनी मां की गोद में लेटकर थोडा रो लें तो शायद आपको किसी की जरूरत महसूस ही नहीं होगी। अपने भाई-बहनों से बात करें या फिर पापा के साथ करियर को लेकर डिस्कशन करें।

म्यूजिक

संगीत इंसान का सबसे बड़ा साथी माना जाता है। तभी तो हर मूड के हिसाब से गाने बनाए जाते हैं और ये आपकी च्वाइस है कि आपको कौन सा गाना सुनना है। जब आपका मन अशांत हो तो गाने सुने और सैड सॉन्ग्स के अलावा कुछ मोटिवेशनल गाने सुनिए। इसके अलावा आप कुछ मोटिवेशनल लोगों से बातें भी कर सकते हैं जो ज्यादा जानकार होते हैं।

मेडिटेशन

इस बारे में तो आप जानते ही होंगे कि मेडिटेशन से तनाव को दूर किया जा सकता है और इसके लिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि मेडिटेसन ब्रेकअप के बाद दिल को संभालने का बेहतरीन तरीका होता है। ये आपको फिजिकली और मेंटली मेच्योर बना देता है।

Back to top button