बॉलीवुड

‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय को देखकर रो पड़ी फैन, पूछने पर पता चला पूरा मामला, देखिए वीडियो

भारत के लोग भावुक होते हैं और बहुत से लोग अपने अपने फेवरेट सितारों के देखकर इमोशनल हो जाते हैं। ऐसा कई बड़े सितारों के साथ हो गया है लेकिन अब ऐसा साउथ इंडियन सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ भी हो गया। फिल्म प्रमोशन के दौरान जब विजय देवरकोंडा गए तो वहां अचानक एक लड़की उनके सीने से लगकर रोने लगी। ये चीज देखकर विजय हैरान रह गए फिर मामला समझकर वे उसे इस तरह चुप कराने लगे। मगर ये खबर हर जगह फैल गई कि एक इवेंट में जब ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय को देखकर रो पड़ी फैन, तो सभी हैरान रह गए लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसके बारे में जानने के लिए आपको ये वीडियो देखना होगा।

‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय को देखकर रो पड़ी फैन

साउथ इंडियन सिनेमा की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के लीड एक्टर विजय देवरकोंडा एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। विजय ने तेलुगु फिल्म नुव्विला से डेब्यु किया था लेकिन उन्हें फिल्म अर्जुन रेड्डी से लोकप्रियता मिली। इस फिल्म से विजय की जिंदगी बदल गई औऱ विजय लड़कियों के दिलों पर छा गए। अभिनेता विडय देवराकोंजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें उनकी एक फीमेल फैन उनसे लिपटकर रोने लगीं। पहले देखिए ये वीडियो-

विजय देवराकोंडा हाल की में फिल्म डियर कॉमरेड के प्रमोशन के लिए चेन्नई, बेंगलुरू, कोच्चि, हैदराबाद और विशाखापत्तनम गए। ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और साउथ के सिनेमाघरों में अच्छे से चल भी रही है। वायरल वीडियो में फैन ने विजय को हग किया और जोर-जोर से रोने लगी। विजय अपनी इस फैन को पुचकारते हुए शांत कराने लगे। फिल्म डियर कॉमरेड 26 जुलाई को रिलीज हुई है और उस फिल्म में विजय के अभिनय से ये लड़की इमोशनल हो गई थी। जब इसे मौका मिला तो ये उन्हें पकड़कर रोने लगी। बाद में ये बातें सामने आईं और लोगों को हैरानी हुई ऐसी दीवानगी देखकर।

अर्जुन रेड्डी की रीमेक बॉलीवुड में छाई

साल 2017 में आई फिल्म अर्जुन रेड्डी की अपार सफलता के बाद इसे बॉलीवुड में इस साल बनाया गया। अभिनेता शाहिद कपूर के थमे हुए करियर में ये फिल्म एक चिंगारी बनकर आई। फिल्म कबीर सिंह के नाम से बनी अर्जुन रेड्डी की रीमेक ने बॉलीवुड में सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहिद कपूर और कियारा आडवानी द्वारा अभिनित इस फिल्म ने 21 जून की रिलीज के साथ अब तक 250 करोड़ का बॉक्स-ऑफिस कारोबार कर लिया है।

Back to top button