दिलचस्प

सीख: मेहनत के साथ धैर्य होने पर ही सफलता मिलती है

हर कोई इंसान अपने जीवन में कुछ ना कुछ हासिल करना चाहता है और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करता है। लेकिन कई बार लाख मेहनत करने के बाद भी अपने कार्य में सफल नहीं हो पाता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य होना बहुत जरूरी है और धैर्य के बल पर ही किसी भी कार्य को सफल बनाया जा सकता है। जीवन में धैर्य कितना जरूरी है इससे एक कथा जुड़ी हुई है जो कि इस प्रकार है।

एक बार गौतम बुद्ध अपने एक शिष्य के साथ कहीं जा रहे होते हैं। रास्ते में उन्हें कई सारे गहरे गड्डे देखने को मिलते हैं। गौतम बुद्ध का शिष्य इतने सारे गड्डे देखकर हैरान हो जाता है। कुछ दिनों बाद अपना कार्य पूरा कर गौतम बुद्ध अपने शिष्य के साथ उसी रास्ते से वापस अपने आश्रम जा रहे होते हैं। तब उस जगह पर उन्हें और कई सारे गड्डे देखने को मिलते हैं। गौतम बुद्ध का शिष्य काफी विचार करने के बाद उनसे कहता है, गुरु जी इस जगह पर आखिर क्यों इतने सारे गड्डे हैं ? कौन व्यक्ति इन गड्डों को करने में लगा हुआ है। अपने शिष्य की बात सुनकर गौतम बुद्ध कहते हैं, किसी व्यक्ति ने पानी की तालाश में इस जगह पर गड्डे किए हैं। इन जगहों पर गड्डे करने के पीछे उसका मकसद पानी की खोज था।

गौतम बुद्ध की ये बात सुनकर उनका शिष्य कहता है, अगर यही कारण था तो इतने सारे गड्डे क्यों ? गौतम बुद्ध मुस्कुरा कर कहते हैं, जिस व्यक्ति ने ये गड्डे किए हैं उस व्यक्ति के अंदर धैर्य की कमी है। अगर ये व्यक्ति धैर्य के साथ एक जगह पर ही गड्डा करता तो उसे वहां पर पानी मिल जाता है। लेकिन इस व्यक्ति को थोड़ी सी खुदाई करने पर पानी नहीं मिला तो इसने दूसरी जगह पर गड्डा करना शुरू कर दिया। दूसरी जगह पर भी थोड़ी सी खुदाई करने पर पानी नहीं मिला तो उसने तीसरी जगह पर खुदाई शुरू कर दी। ऐसा करते हुए इस व्यक्ति ने इस पूरी जगह पर कई सारे गड्डे कर दिए हैं।

गौतम बुद्ध कहते है, इंसान जब भी कोई नया कार्य शुरू करें तो उस कार्य को करते समय उसे धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी कार्य को सफल होने में समय लगता है। जो लोग मन लगाकर धैर्य के साथ कार्य करता है वो ही कामयाब हो सकते हैं। अगर ये व्यक्ति भी अपना ध्यान केंद्रित करके एक ही जगह पर लगा रहता तो उसे जरूर पानी मिलता।

गौतम बुद्ध की ये बात सुनकर उनके शिष्य को समझा आ गया कि अगर हम किसी कार्य में सफल होना चाहते हैं तो हमें उस कार्य को मन लगाकर और धैर्य के साथ ही करना होता है। कई बार हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन धैर्य की कमी होने के कारण हम उस कार्य में सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए हर स्थिति में इंसान को अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए।

Back to top button