Trending

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह चार राशियों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली, भोलेनाथ करेंगे कृपा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। मन में नकरात्मक विचार आयेंगे उनसे सचेत रहने कि आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। तीर्थ यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा लेकिन आए व्यवधान के कारण यात्रा नहीं हो सकेगी, मित्रों से खुशी भरे समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

प्यार के विषय में : आपकी तारीफ होगी। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार आ सकता हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले इस सप्ताह आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। स्वभाव में थोडा गुस्सा भी देखने को मिलेगा। किसी भी काम कि शुरुआत करने से पहले अपने घर के बड़े बुजुर्गों से राय जरुर लें। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर को मनाने के लिए आप उसे कुछ गिफ्ट कर सकते है, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

करियर के विषय में : करियर में सुधार हो सकता हैं। दौड़-भाग भी बढ़ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको पारिवारिक क्लेश और लड़ाई झगड़े से आपको दूर रहने की आवश्यकता है यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सप्ताह प्रारम्भ में कार्यों में उलझनें, व्यर्थ की चिन्ताएं एवं निराशाजनक यात्राओं का योग बन रहा है। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। इस सप्ताह लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

प्यार के विषय में : मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह जीवनसाथी से मदद और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहना बेहतर रहेगा। आपके साथ किसी प्रकार कि अनहोनी घटना हो सकती है। अपके प्रत्येक कार्य में बाधाएं झेलने को मिलेंगी। मन में गुस्से कि भावना पैदा होगी, इस पर ध्यान रखने कि जरूरत है। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। कामकाज में अल्प प्रयासों से लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा युवाओं के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ख्याल रखें। काम पर ध्यान दे। आलस्य करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप अपने पराक्रम को और बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है। गंगा स्नान करने से पूर्ण फल प्राप्त होगा, जो आपके भाग्य के सितारे को और अधिक प्रबल बनाएगा, सप्ताह प्रारम्भ में परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की बात को दिल पर ना लें। हंसी-मजाक में टाल दें। लव लाइफ ठीक रहेगी।

करियर के विषय में : यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह सप्ताह आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर गुजरने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों कि बढ़ोतरी होगी। दूसरों पर भरोसा करके चलेंगें तो धोखा खा सकते हैं। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होंगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर वर्तमान में चल रहीं कुछ परियोजनाएं परिस्थितिवश हटाई जा सकती हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक फैसले सोच-समझकर करें। वरना आपको नुकसान उठना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। ईर्ष्यालु मित्रों और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, संतान पक्ष से लाभ होगा, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पत्नी की बीमारी के कारण मन परेशान रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम में आ रही पारिवारिक बाधाएं इस सप्ताह समाप्त होगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में नया अवसर प्राप्त हो सकता हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप अपने सोच को और उच्च करने में सक्षम रहेंगे। बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। कोई आपके प्रति वफादार है, इसकी वजह से आप किसी के खिलाफ उसका पक्ष ले सकते हैं। घर में भौतिक सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं। नए स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के सहयोग से दीक्षित लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

करियर के विषय में : पक्की नौकरी की समस्या कम हो सकती हैं। सहयोगियों से रिश्ते काफी बेहतर हो जायेगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप किसी रिश्तेदार या दोस्त से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं, जो संतोषजनक साबित होने की संभावना है। किसी उद्यम के लिए पैसा जुटाने में दिक्कत होने की संभावना है। कठोर परिश्रम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

प्यार के विषय में : आपकी मुलाकात पुराने प्रेमी से हो सकती है। यह मुलाकात आपके पुराने दिनों की याद दिला सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह फालतू विवादों से बचें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। जमीन- मकान के कागजात में हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। इस सप्ताह के पहले भाग में आप किसी निजी रिश्तेदार से मिलने के लिए जाएंगे। कार्यस्थल पर आप किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अधिक धन व्यय करने की स्थिति रहेगी। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर लव लाइफ में खटास आ सकती है। दांपत्यजीवन में सुख रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। आप अपने विषयों की तैयारियों में ध्यान देने में व्यस्त रहेंगे। परिणामतः आपको किसी प्रतियोगी क्षेत्रों में वांछित कामयाबी की स्थिति रहेगी। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

प्यार के विषय में : आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में लाभ अवश्य होगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस सप्ताह नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में विस्तार भी होगा। कर्ज को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

करियर के विषय में : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य हल्का खराब रह सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन इस तरह से करें पूजा

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33