बॉलीवुड

करण जौहर के घर हुई बॉलीवुड सितारों की लेट नाइट पार्टी, नशे में धुत इन सितारों का देखिए वीडियो

बॉलीवुड सितारे अक्सर पार्टीज करते हैं और अपनी मस्ती भरी इन पार्टीज में सभी खुद को भी भुला देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की पार्टी अनोखी होती है कुछ तो पब्लिकली चलती है और कुछ के बारे में किसी को पता भी नहीं होता है। यहां पर हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें आपसे सभी फेवरेट सितारे नजर आएंगे और ये सभी यंगस्टर्स हैं। करण जौहर के घर हुई बॉलीवुड सितारों की लेट नाइट पार्टी, ये सभी आपको नशे में धुत नजर आएंगे।

करण जौहर के घर हुई बॉलीवुड सितारों की लेट नाइट पार्टी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर अक्सर अपनी किसी ना किसी बात से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये बहुत सक्रीय रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों की पोल खोली है जो देखने के बाद आपको भी हैरानी हो सकती है। करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा. जोया अख्तर, अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

Saturday night vibes

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


ये सभी शनिवार की लेट नाइट पार्टी करते नजर आ रहे हैं और सभी पार्टी को अच्छी तरह से एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सभी एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं और वीडियो में उनकी आंखे और एक्सप्रेशन बहुत कुछ कह रही है। वीडियो की जानकारी देते हुए करण जौहर ने लिखा सैटर्डे नाइट को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को करण ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो को 5 लाख लोगों से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और कई फैंस करण जौहर से कमेंट में पूछ रहे हैं कि आलिया भट्ट को पार्टी में क्यों नहीं बुलाया। इसके साथ ही ड्रिंक्स देखकर लग रहा है कि इन सितारों ने पार्टी खूब एन्डॉय की है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म सड़क-2 की शूटिंग ऊटी में कर रही हैं वहीं रणवीर सिंह लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

करण जौहर बॉलीवुड के शान है

करण जौहर ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ-कुछ होता है धर्मा प्रोडक्शन में बनाई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। करण ने इसके बाद कभी खुशी कभी हम, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, माइ नेम इज खान, अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, कलंक जैसी फिल्में बना चुके हैं और इसके अलावा कई फिल्मों को निर्मित भी किया है। बॉलीवुड को इंडस्ट्री का सबसे महंगा प्रोड्यूसर कहा जाता है जिनकी फिल्मों का सफल होना गारंटी माना जाता है।

Back to top button