राजनीति

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा ‘बुर्ज खलीफा’! पाकिस्तानियों को आ गया रोना! – देखें वीडियो

नई दिल्ली – 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। भारत के जश्न में शामिल होते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत “बुर्ज़ खलीफा” को भी तिरंगे के रंग में रंग गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसबार के मुख्य अतिथि दुबई के प्रिंस थे। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सशस्त्र बलों के सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए। अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। जिसको लेकर पाक को रोना आ रहा है। Burj khalifa republic day dubai.

दरअसल, हर जगह भारत का डंका बज रहा है और पाकिस्तान इसे बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अबुधाबी के प्रिंस को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे थे।

इस्लामिक देश का भारत के प्रति ऐसा लगाव पाक मीडिया को हजम नहीं हो रहा है। पाकिस्तान की तो जैसे नाक ही कट गयी हो। एक तरफ पाकिस्तान तो दुसरी तरफ भारत में रहने वाले देश-विरोधियों को भी यह बर्दास्त नहीं हो रहा है। कुछ मोदी और देश विरोधी हमेशा से ही पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर ऊँगली उठाते रहे हैं। लेकिन, उनको भी पता है कि पीएम मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

भारत के अन्य देशों से बढ़ते संबंधों को लेकर पाकिस्तान खुद को असुरक्षित महसुस कर रहा है। एक तरफ तो विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र का राष्ट्रपति सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री मोदी को फोन करता है तो वहीं दूसरी ओर एक इस्लामिक देश जो हमेशा से दुनिया के आकर्षण का केन्द्र रहा है, भारत के करीब आ रहा है। यह सब देख पाकिस्तानी मीडिया तिलमिला उठा है। पाकिस्तानी मीडिया में इन दिनों यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अन्य इस्लामी देश भारत से दोस्ती क्यों बढ़ा रहे हैं।

 

देखें ‘बुर्ज खलीफा’ पर भारतीय तिरंगा लहराने पर पाकिस्तानी मीडिया का क्या कहना है –

 

https://youtu.be/OWtRStBV8SI

Back to top button