बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के प्यार में किया बड़ा खुलासा, कहा- सभी को मिलना चाहिए दूसरा मौका

बॉलीवुड गलियारों में प्यार इश्क और अफेयर के किस्से आज से नहीं बल्कि कई साल पहले से चला आ रहा है। इसमें कई एक्टर और एक्ट्रेस फंस चुके हैं बहुतों ने तो शादी के बाद भी अफेयर किया और इसकी वजह से पहले पार्टनर को तलाक दे दिया। मगर इन सबमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका काफी बेबाक हैं वो अपने रिश्ते पर अब खुलकर बोलने लगी हैं। उनका और अर्जुन कपूर का रिश्ता तो अब जगजाहिर है और इसपर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के प्यार में किया बड़ा खुलासा, अपने प्यार के बारे में सारी बात क्लियर है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के प्यार में किया बड़ा खुलासा

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया और वे मानती भी हैं कि प्यार में सभी को दोबारा मौका मिलना चाहिए। लोगों को इसे खुले मन से स्वीकार करना चाहिए। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा पिछले डेढ़ सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और इसी बीच अपन पति अरबाज खान को भी तलाक दिया है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन के साथ एक लंबे समय से रिश्ते में हैं लेकिन इसका खुलासा दोनों ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर पब्लिकली स्वीकार किया।

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

इस बारे में मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि भारत में महिलाओं का दूसरी बार प्यार करना गलत माना जाता है और इसे एक टैबू के तौर पर देखा जाता है क्योंकि ऐसी स्थितियों में लोग महिलाओं को ही गलत समझते हैं। इनसे जूझना होता है और मलाइका मानती हैं कि इन सभी विषयों को खुले दिमाग से सोच-विचार करके देखना चाहिए। 45 साल की मलाइका ने अरबाज खान के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के 19 सालों के बाद उनका तलाक हो गया, जबकि उन्हें 16 साल का एक बेटा भी है।

अर्जुन और मलाइका में है एज गैप

45 साल की मलाइका 34 साल के अर्जुन को डेट कर रही हैं और अगले साल तक शादी भी कर सकती हैं लेकिन ये बात भारत के आम लोगों को हजम नहीं हो रही। ऐसा ट्रेंड चल गया है कि बड़ी उम्र की महिलाओं को छोटी उम्र के एक्टर ही क्यों पसंद आ रहे है। मलाइका इस बात पर कहती हैं कि ऐसे विषयों से निपटने के लिए व्यक्ति को अंदर से मजबूत होना पड़ता है क्योंकि लोग तो तरह-तरह की बातें तो करते ही हैं।मलाइका कहती हैं, ‘लोग कई बार महिलाोँ के दूसरे प्यार को गलत नजर से देखते है। मैं चाहती हूं कि सभी लोगों को इस बारे में बात करनी चाहिए। जब मैं दूसरों को मौका देने की बात करती हूं तो मैं दूसरे को सही अर्थ में ऐसा करने का मौका भी देना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए।’

Back to top button