बॉलीवुड

प्रियंका के सिगरेट पीने पर बहन परिणीति ने दिया जवाब, कहा- ‘उन्होंने जो किया, उसके बारे मैं..’

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अक्सर कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिसकी वजह वे सुर्खियों में छाई रहती हैं। वायरल हुई तमाम तस्वीरों में एक तस्वीर में प्रियंका अपने पति और मां के संग सिगरेट पीती हुई नज़र आ रही है, जिसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरु कर दी। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीती हुई तस्वीर को देख कर यूजर्स बहुत ज्यादा भड़क गए, जिस पर अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीती हुई तस्वीर को लेकर जब परिणीति चोपड़ा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ी समझदारी के साथ इसका जवाब दिया। बता दें कि इन दिनों परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल धमाल मचा रही है, जिसकी वजह से वे मीडिया से रूबरू हो रही हैं। इसी दौरान परिणीति चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्माइल करते हुए जवाब दिया, जिससे मामला और भी पेंचीदा हो गया।

प्रियंका के सिगरेट पीने पर परिणीति ने दिया जवाब

फिल्म जबारिया जोड़ी के प्रमोशन के दौरान परिणीति से जब पूछा गया कि आखिर देसी गर्ल को अस्थमा है, तो वे क्यों सिगरेट पी रही थी? इस सवाल का जवाब देते हुए परिणीति ने कहा कि मैं फिलहाल इस स्थिति में नहीं हूं कि इसका जवाब दे सकूं। मतलब साफ है कि परिणीति चोपड़ा इस सवाल को टालना चाहती थी और उन्होंने ऐसा ही किया। बता दें कि जिस समय प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पी रही थी, उस समय परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ मियामी में ही थी। याद दिला दें कि परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया।

अस्थमा के बावजूद प्रियंका ने पी सिगरेट

प्रियंका चोपड़ा कई बार अपनी हेल्थ को लेकर सार्वजनिक बात कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अस्थमा है, जिसकी वजह से उन्होंने सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक बताया था। प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को सिगरेट न पीने की सलाह दी थी, लेकिन खुद सिगरेट पीती हुई नज़र आई तो लोगों का गुस्सा फूट गया और सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। दरअसल, यूजर्स को प्रियंका के सिगरेट पीने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनके दोहरे चेहरे से समस्या है।

मियामी में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया था जन्मदिन

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके पति के साथ उनकी फैमिली भी शामिल हुई। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मियामी में मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। जन्मदिन को खास बनाने के लिए निक जोनस ने हर संभव कोशिश की और प्रियंका को खुश भी कर दिया, लेकिन उसके बाद सिगरेट पीने वाली तस्वीर वायरल हुई तो उनके फैंस नाखुश हो गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे, जिस पर फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी साधी हुई है।

Back to top button