अध्यात्म

रात में शिवलिंग के पास दीपक जलाना होता है बेहद फायदेमंद , लेकिन ना करें ये एक भूल

सावन का महीना बड़ा शुभ होता है और इस दौरान शिव की पूजा करने से अक्षय पुण्य हासिल होता है। सावन के महीने के दौरान लोग मंदिर जाकर शिव भगवान को जल, दूध, बेलपत्र और इत्यादि चीजें अर्पित करते हैं। इस साल ये  महीना 17 जुलाई को शुरू हो रहा है, जो कि 15 अगस्त तक चलने वाला है। ये महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम है। इसलिए जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है वो लोग सावन के दौरान रोज मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

इस तरह से करें पूजा, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

शिवपुराण के अनुसार शिव जी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जो लोग सच्चे मन से सावन के दौरान शिव भगवान की भक्ती करते हैं। उन लोगों को जीवन में हर वो चीज मिल जाती है जो वो हासिल करना चाहते हैं। शिवपुराण में शिव जी की पूजा करने की विधि भी बताई गई है और पुराण के अनुसार भगवान शिव के सामने रात के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। रात के समय शिव भगवान के सामने दीपक जलाने से एक कथा का जिक्र भी इस पुराण में किया गया है और ये कथा इस प्रकार है-

रात के समय शिवलिंग के सामने दीपक जलाने से जुड़ी कथा

शिव पुराण के अनुसार एक बेहद ही गरीब व्यक्ति हुआ करता था और इस व्यक्ति के पास खाने के लिए भोजन भी नहीं हुआ करता था। ये व्यक्ति भीख मांगकर अपना और अपने परिवार वालों का पेट पाला करता था। एक दिन ये व्यक्ति खाने की तालाश में निकला लेकिन इसे खाने को कुछ नहीं मिला। वहीं अंधेरा भी काफी हो रखा था। इस व्यक्ति ने सोचा की क्यों ना मैं मंदिर में आज की रात बीता लूं। ये सोचकर ये व्यक्ति शिव के मंदिर में चले गया। रात की वजह से मंदिर में काफी अंधेरा था। इस व्यक्ति ने अंधेरा दूर करने के लिए अपनी कमीज निकालकर उसमें आग लगा दी। ताकि मंदिर में रोशनी हो सके। शिवलिंग के पास रात के समय दीपक जलाने से शिव भगवान प्रसन्न हो गए और शिव भगवान ने इस व्यक्ति को अगले जन्म में कुबेर देव बना दिया, जो कि देवताओं के कोषाध्यक्ष थे।

इसलिए ये कहा जाता है कि रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाना बेहद ही शुभ होता है और ऐसा करने से भगवान शिव खुश हो जाते हैं। आप जब भी शिव के सामने दीपक जलाएं तो दीपक जलाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप आप कम से कम 108 बार करें। आप चाहें तो इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला पर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह के समय शिव पर जल भी जरूर चढ़ाएं और ये जल तांबे के लोटे से चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाते समय आप इस मंत्र का जाप कर दें ‘ऊँ सांब सदा शिवाय नम:’। इसं मंत्र का जाप करते समया आप शिव पर बेलपत्र भी अर्पित करें।

Back to top button