बॉलीवुड

वायरल हुई निक जोनस की शर्टलेस तस्वीर, 6 पैक न होने पर लोगों ने कहा- ‘पापा बनने के उम्र में..’

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और फैमिली के साथ मियामी में समय बिता रही हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्ही तमाम तस्वीरों में से एक निक जोनस की शर्टलेस तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके वे प्रियंका के पति को काफी ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को शर्टलेस देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे है और तरह तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार वे अपने पति के ट्रोल होने की वजह से चर्चा में है। दरअसल, मियामी में छुट्टियां बिता रहे निक जोनस ने एक शर्टलेस तस्वीर शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया, लेकिन यहां उनके शर्टलेस होने से किसी को भी कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में अब आप सोच रहे हैं कि आखिरी फिर निक जोनस को क्यों ट्रोल किया जा रहा है, तो चलिए इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं।

निक जोनस के पास नहीं है 6 पैक्स

शर्टलेस तस्वीर में निक जोनस शॉवर से अपने ऊपर पानी गिराते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में निक जोनस भले ही खूब मस्ती कर रहे है, लेकिन लोगों को उनकी बॉडी पसंद नहीं आई। निक जोनस की शर्टलेस तस्वीर भले ही प्रियंका चोपड़ा को खूब पसंद आ रही हो, लेकिन कई यूजर्स ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल, निक जोनस के पास 6 पैक्स नहीं है, बल्कि उनकी बॉडी एक ही शेप में है और जगह जगह चर्बी जमी हुई है, जिसे देखकर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

निक जोनस की बॉडी देख बेहोश हुए लोग

निक जोनस जितने ज्यादा हैंडसम लगते है, उनकी बॉडी उतनी ज्यादा अच्छी नहीं है, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। निकल जोनस की शर्टलेस तस्वीर को देखकर एक महिला ने कमेंट किया कि हे भगवान…मैं मरना चाहती हूं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं 100% सहमत हूं कि 6 पैक ठीक हैं, लेकिन मैं उन मर्दों को पसंद करता हूं, जो अपने को एक केग में रखते हैं। ठीक इसी तरह से सोशल मीडिया पर निक जोनस का मजाक उड़ाया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमली और पति निक जोनस के साथ 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका के जन्मदिन को खास बनाने के लिए निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस का अपना प्यार जताने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते हैं। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर उनकी मां मधु और बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुई। बता दें कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के लिए कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Back to top button