दिलचस्प

चंद्रयान-2 पर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर दिया दिलचस्प बयान, लिखा-कुछ मुल्कों के झंडों पर चांद तो…

इस समय पूरे भारत में चंद्रयान-2 मिशन के बारे में बातें हो रही हैं। भारत का ये दूसरा मिशन है जो सफलतापूर्वक चला गया और अब इसके सफलतापूर्वक लौटने का इंतजार है। इसके बाद ईसरो में जमकर जश्न मनाया जाएगा और इस जश्न में भारत का हर इंसान शामिल हो सकता है। चंद्रयान-2 मिशन पर भले ही मेहनत वैज्ञानिकों ने की लेकिन इसमें गर्व हर भारतीय को हुआ। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।चंद्रयान-2 पर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर दिया दिलचस्प बयान, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

चंद्रयान-2 पर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर दिया दिलचस्प बयान

भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 की बाहुबली रॉकेट (जीएसएलवी मार्क-3) के साथ सोमवार की दोपहर लॉन्चिंग सफलतापूर्वक की गई। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा जो अभी तक दुनिया के किसी भी अंतरिक्ष मिशन ने नहीं किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक दलों ने नेताओं ने मिशन की प्रशंसा करते हुए ISRO को बधाई दी है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी हैं जिनके ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। देखिए इनका ट्वीट-

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर पाकिस्तान, तुर्की, लीबीया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलेशिया, मालदीप और मॉरितानिया के झंडों को शेयर करते हुए लिखा, ”कुछ मुल्कों के झंडों में चांद है, जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं।” जिन देशों के झंडे चांद पर हैं उनमें अमेरिका, चीन और रूस जैसे देश शामिल हैं। 39 साल के हरभजन सिंह ने अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर की 190 पारियों में 417 विकेट लिए हैं और उन्होंने 236 वनडे मैचों में 269 और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट लिए हैं।

इस मामले में भारत है दुनिया का चौथा देश

जियोसिन्क्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क-3 (जीएसएलवी-एमके-3) श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर बाद 2.43 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया था। करीब 16 मिनट की उड़ान भरने के बाद रॉकेट ने चंद्रयान-2 को कक्षा में प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही चंद्रयान-2 चंद्रतल पर कदम रखने के अपने 48 दिनों के सफर पर निकल पड़ा है। चंद्रयान-2 की कामयाबी से भारत चांद की धरातल पर अपना यान उतारने वाला दुनिया का चौथा देश बनने वाला है और इससे पहले यह कामयाबी रूस, अमेरिका और चीन हासिल कर चुका है।

Back to top button