दिलचस्प

चाणक्य नीति: इन नियमों का करें पालन, सुख से कट जाएगा जीवन

आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति सब कुछ हासिल कर सकता है। गुरु आचार्य चाणक्य द्वारा कई ऐसी नीतियां बताई गई हैं जिनका पालन करने से इंसान पैसों से लेकर एक खुशहाल जीवन पा सकता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं और इनके द्वारा बताई गई नीतियों का  पालन कई लोगों द्वारा किया भी जाता है। तो आइए जानते हैं चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ महत्वपूर्ण नीतियां।

चाणक्य नीति –

दान करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में दान करना सबसे बड़ा पुण्य होता है। खाने और पानी का दान करना सबसे उत्तम होता है। जो लोग किसी भूखे या प्यासे इंसान को खाना और पानी पिलाते हैं उस इंसान के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए जीवन में आप दान जरूर करें।

केवल इन लोगों से करें दोस्ती

चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को केवल उन्हीं लोगों से दोस्ती करनी चाहिए जो लोग उनसे ज्यादा ज्ञानी हो। क्योंकि ज्ञानी व्यक्ति से दोस्ती करने से नई चीजे सीखने को मिलती है। जबकि अज्ञानी लोगों से दोस्ती करने से हमें भी उनकी तरह ही अज्ञानी बन जाता हैं। इसके अलावा जो लोग आपकी मदद बुरे समय में करें उन लोगों से कभी भी लड़ाई नहीं करनी चाहिए और ऐसे लोगों को सदा दोस्त बनाकर रखना चाहिए।

ये होते हैं सच्चे रिश्तेदार

चाणक्य नीति के अनुसार जो रिश्तेदार दुख या बुरे समय में आपका साथ दें और परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर दुख बांटें वो ही रिश्तेदार सच्चे बंधु होते हैं। ऐसे शुभ चिंतकों का साथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।

गृहणी का चरित्र

चाणक्य नीति के मुताबिक एक पुरुष को कभी भी अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में किसी को कुछ नहीं बताना चाहिए। जो शादीशुदा पुरुष अपनी पत्नी के सुख-दुख और पत्नी के चरित्र के बारे में और लोगों को बताते हैंं। उनका गृहस्थ जीवन तबाह हो जाता है।

अपने राज किसी को ना बताएं

इंसान को अपने जीवन से जुड़े गहरे राज किसी को भी नहीं बताने चाहिए। क्योंकि कई बार आपके जीवन से जुड़े यहीं राज आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं। इसलिए आप कभी भी किसी को अपने जीवन के राज ना बताएं।

अपनी कमजोरी ना बताएं

हर किसी की कोई ना कोई कमजोरी होती है और इंसान को अपनी कमजोरी को दूसरे लोगों के सामने उजागर करने से बचना चाहिए और कभी भी किसी को अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए। कमजोरी की तरह की इंसान के अपनी ताकत के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए।

किसी को अपने अपमान के बारे में ना बताएं

कई बार जिंदगी में हमें अपमान का सामना करना पड़ता है। अपमान की वजह से हमें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो आप इस बात को औरों को ना बताएं। क्योंकि जब आप अपने अपमान के बारे में औरों को बताते हैं तो आपका मान और सम्मान कम हो जाता है।

जरुर करें गायत्री मंत्र का जाप

आचार्य चाणक्य ने गायत्री मंत्र को सबसे बड़ा मंत्र बताया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार ये मंत्र दुनिया का सबसे बड़ा मंत्र है और इस मंत्र का जाप करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसलिए इंसान को रोज इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

ना मांगे लोगों से चीजें

जो इंसान दूसरों से चीजें या पैसा मांगते हैं उन इंसान की कदर कोई भी व्यक्ति नहीं करता है। इसलिए इंसान को कभी भी लोगों से पैसे या फिर कोई भी चीज नहीं मांगी चाहिए। ऐसा करने से आपका सम्मान कम हो जाता है।

बुरी संगत से बचें

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग गलत संगत वाले लोगों के साथ रहते हैं, वो लोग जीवन में केवल बुरा ही काम करते हैं और कभी भी अच्छे इंसान नहीं बन पाते हैं। इसलिए आप बुरी संगत में ना पड़ें।

झूठ ना बोलें

आचार्य के अनुसार जो लोग बार बार झूठ बोलते हैं। उन लोगों पर कोई भी विश्वास नहीं करता है और जब वो सत्य बोलते हैं तो उसको भी लोग झूठ ही मानते हैं। इसलिए आप झूठ बोलने से बचें। झूठ बोलने से आपकी ही छवि खराब होती है।

ध्यान लगाकर पढ़ें

केवल उन्हीं लोगों की कदर की जाती है जो कि विद्वान होते हैं। विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इस समय का उपयोग इंसान को अच्छे से करना चाहिए। इसलिए जीवन में अच्छे से शिक्षा हासिल करें और मन लगाकर पढ़ाई करें।

क्रोध करने से बचें

आचार्य चाणक्य के अनुसार क्रोध इंसान का जीवन पूरी तरह से बर्बाद कर देते है और क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध आने पर हम कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी वजह से हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए आप अपने जीवन में कभी भी क्रोध ना करें।

Back to top button