बॉलीवुड

मिस्ट्री ब्वॉय के संग नज़र आई जान्हवी की बहन खुशी कपूर, बॉय बॉय बोलते हुए कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर को अक्सर उनके साथ ही कैमरे के सामने पोज़ देते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार उनके साथ किसी मिस्ट्री ब्वॉय को देखा गया है। जी हां, खुशी कपूर के साथ मिस्ट्री ब्वॉय का होना कई तरह के सवालों को पैदा कर रहा है। इतना ही नहीं, खुशी कपूर के साथ उनके भाई अर्जुन कपूर भी नज़र आए, लेकिन सबकी नज़र सिर्फ मिस्ट्री ब्वॉय पर ही टिकी रही। मिस्ट्री ब्वॉय को बॉय बॉय बोलते समय जान्हवी कपूर ने एक मैसेज भी दिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहती है, जिसकी वजह से उनकी भी कमाल की फैन फॉलोइंग है। खुशी कपूर के फैंस अब चाहते हैं कि वे भी जल्दी से बॉलीवुड में डेब्यू कर लें, लेकिन फिलहाल खुशी डेब्यू करने के मूड में नहीं है। इतना ही नहीं, खुशी के फैंस तो उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती है।

खुशी कपूर के संग नज़र आया मिस्ट्री ब्वॉय

खुशी कपूर इन दिनों लगातार अपने भाई अर्जुन कपूर के घर आती जाती रहती है, जिसकी वजह से ही वे हाल ही में भाई के घर गई। इस दौरान खुशी कपूर के साथ अंशुला भी नज़र आई, लेकिन सबकी नज़रे मिस्ट्री ब्वॉय पर टिकी रही। मिस्ट्री ब्वॉय बिल्कुल खुशी कपूर के साथ चल रहा था, लेकिन वे काफी ज्यादा क्यूट लग रही थी। मिस्ट्री ब्वॉय की बात करें, तो उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी कर रखा था, जोकि दिखने में काफी ज्यादा क्यूट है।

खुशी कपूर ने बॉय बॉय बोलते हुए कही ये बात

खुशी कपूर के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले इस लड़के के बारे में हर कोई जानना चाहता है, लेकिन फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि जब खुशी कपूर मिस्ट्री ब्वॉय को बॉय बॉय कह रही थी, तब उन्होंने उससे कहा कि चलो अब कल मिलते हैं। मतलब साफ है कि दोनों के बीच गहरा कनेक्शन है, जिसकी वजह से दोनों रोज़ाना मिलते जुलते हैं, लेकिन जो भी दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खुशी कपूर के डेब्यू का है इंतजार

खूबसूरती में अपनी बहन को भी मात देने वाली खुशी कपूर के डेब्यू का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। खुशी कपूर के फैंस चाहते हैं कि अब वे बॉलीवुड में कदम रख ले, लेकिन उनकी फैमिली अभी इस बारे में कुछ भी करने से पीछे हटती है। बता दें कि जान्हवी कपूर की अभी एक ही फिल्म रिलीज हुई है, ऐसे में फिलहाल कपूर फैमिली जान्हवी पर फोकस कर रही है, जिसके बाद खुशी कपूर के करियर पर ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, यह भी तय नहीं है कि खुशी कपूर बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाएंगी, क्योंकि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं दिखता है।

Back to top button