अध्यात्म

कल से शुरु हो रहा है सावन का पवित्र महीना, भूलकर भी न करें ये 10 काम

सावन का महिना हिंदू धर्म के नज़रिए से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान सभी लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हुए नज़र आते हैं। भगवान शिव के भक्त सावन के पवित्र महीने में कावड़ लेकर जाते हैं तो वहीं कुछ लोग हर सोमवार का व्रत भी रखते हैं। सावन महीने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं, जोकि सदियों से चली आ रही हैं। जी हां, सावन महीना में भगवान शिव से जो कुछ भी मांगा जाता है, वे उसे ज़रूर पूरा करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सावन का महीना हर साल आता है। इस महीने में भगवान शिव की पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति की जाती है। जगह जगह भगवान शिव के नाम पर प्रसाद भी बांटे जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार सावन का महीना 17 जुलाई से शुरु हो रहा है, जिसके लिए पूरे देश में तैयारियां शुरु हो चुकी है। शिव भक्त कावड़ ले जाने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति कावड़ लेकर जाता है, तो भगवान शिव उसकी हर मुराद पूरी करते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन में कौन से काम नहीं करने चाहिए।

सावन के महीने में क्या करना चाहिए?

यूं तो भगवान शिव बहुत ही ज्यादा दयालु होते हैं, लेकिन यदि उनकी पूजा अर्चना नियम के साथ हो तो उनकी अपार कृपा बरसती है। ऐसे में आपको सावन में इन नियमों का पालन करना चाहिए-

1. प्रत्येक सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में काला तिल डालकर स्नान करना चाहिए।

2. सावन में भगवान शिव का अभिषेक दूध से करना चाहिए।

3. शिव और पार्वती की पूजा के बाद ही सोमवार व्रत कथा करना चाहिए।

4. दिन में केवल एक ही बार नमकरहित भोजन करें।

5. सोमवार व्रत कथा करने के बाद आरती ज़रूर करें और भोग भी लगाएं।

6. सावन के महीने में रोज़ाना जल या दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

7. रोज़ाना भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

सावन के महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

यदि आप सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस महीने नीचे बताए गए काम को नहीं करें, वरना भोलेनाथ हमेशा के लिए नाराज़ हो सकते हैं-

1. सावन के महीने में शादी-ब्याह नहीं करें।

2. सावन के महीने में शराब, मांस और मच्छी को हाथ भी न लगाएं।

3. सावन के महीने में दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4. सावन के महीने में सूर्योदय के बाद नहीं सोना चाहिए।

5. सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए।

6. सावन के महीने में यदि आपके घर में सांड आ जाए तो उसे भगाएं नहीं, बल्कि खाने के लिए कुछ दें।

7. सावन के महीने में किसी से भी लड़ाई झगड़ा से बचना चाहिए।

8. पति पत्नी को इस महीने नोकझोंक से भी बचना चाहिए।

9. सावन का व्रत रखने वाली महिलाओं को हरी सब्जियों से बचना चाहिए।

10. शिवभक्त का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Back to top button