दिलचस्प

शक्ति कपूर ने साली को देखते ही सुना दी शायरी, साली ने कहा-‘यही बोलकर दीदी को फंसाया था’

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे रिश्ते हैं जो सितारों के आपस में है लेकिन आप इनके बारे में शायद ही पता कर पाएं। अगर फिल्मों या कहीं वे एक-दूसरे के दुश्मन बने हैं तो कभी ना कभी आपको पता चल जाएगा कि ये खास रिश्ते में बंधे हैं। ऐसा ही रिश्ता है पद्मिनी कोल्हापुरी और शक्ति कपूर का,  फिल्मों में हमेशा विलेन का किरदार निभाने वाले शक्ति और कमसीन कली का किरदार निभाने वाली पद्मिनी असल जिंदगी में जीजा-साली के रिश्ते में बंधे हैं। इनका प्यार बहुत ही अनोखा है और ये आपको द कपिल शर्मा शो के सेट पर देखने को मिल गया होगा। इसी बीच शक्ति कपूर ने साली को देखते ही सुना दी शायरी ,फिर पद्मिनी का अलग की अंदाज रहा।

शक्ति कपूर ने साली को देखते ही सुना दी शायरी

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी आए। शो में पहुंची पद्मिनी ने बताया कि वे 7 साल की उम्र से बॉलीवुड में सक्रीय हैं और पहला मौका इन्हें देव आनंद ने दिया था। बहुत कम लोगों को पता है कि पद्मिनी सिंगर बनना चाहती थीं और डांसिंग अच्छा करती थीं लेकिन एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था। पद्मिनी कोल्हापुरी के खुलासे के बाद कपिल ने उनसे गाने की रिक्वेस्ट की और उन्होंने फिल्म सौतन का एक गाने की लाइन गाई जिसमें कपिल ने उनका साथ दिया था।शो में शक्ति कपूर ने जैसे ही एंट्री ली उन्होंने पद्मिनी को देखकर एक शायरी सुनाई। शायरी को सुनते ही पद्मिनी ने कहा यही बोलकर इन्होंने मेरी बहन को फंसाया था। वो शायरी थी, ‘बिना देखे तेरी तस्वीर बना सकता हूं.. बिना मिले तेरा हाल बता सकता हूं.. अरे मेरी मोहब्बत में इतनी ताकत है कि तेरी आंख के आंसू, अपनी आंख से निकाल सकता हूं।’

आपको बता दें साल 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी से शादी कर ली थी। इन्हें एक बेटा सिद्धांत और बेटी श्रद्धा कपूर हैं। वहीं पद्मनी कोल्हापुरी ने प्रोड्यूसर टूटू शर्मा के साथ शादी कर ली थी। लता मंगेशकर और आशा भोंसले पद्मिनी कोल्हापुरी की बुआ लगती हैं और ये सभी मराठी परिवार से हैं जबकि शक्ति कपूर पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं। शो में शक्ति ने अपनी लव स्टोरी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘एक बार मैं फिल्म किस्मत कर रहा था और उस सेट पर एक दिन एक पतली सी लड़की को देखा जो बेहद खूबसूरत थी। मैंने उसे थोड़ी लाइन मारी और चला गया लेकिन मैंने कसम खाई कि शादी करूंगा तो इसी मराठन के साथ। फिर हमने परिवार को बताए बिना शादी कर ली। उसके बाद हमारा बेटा हुआ। मेरे ससुराल वाले भी मान गए।’

Back to top button