राशिफल

17 जुलाई से सूर्य करेगा कर्क राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर होगा इसका असर

सूर्य ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है। ऐसा होने से 17 जुलाई से हर ग्रहों की चाल बदल जाएगी और इसका असर हर राशि पर पड़ेगा । कुछ राशि के लोगों के जीवन में इसका सकारात्मक असर पड़ने वाला है जबिक कई लोगों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से किस राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है इसलिए जानकारी इस प्रकार है-

जाने आपके जीवन पर इसका कैसा पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि -सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश होने का असर मेष राशि के लोगों के जीवन पर अच्छा पड़ेगा और इस राशि के लोगों को धन में लाभ होगा। साथ में ही हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और इस राशि से नाता रखने वाले लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ जाएगी। साथ में ही इस राशि के लोग कोई नई चीज भी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के जीवन में जो परेशानियां आ रही हैं वो परेशानियां अब खत्म हो जाएगी और हर कार्य में कामयाबी मिलेगी।

कर्क राशि- सूर्य कर्क राशि में ही प्रवेश करने जा रहा है और इस राशि के लोगों पर इसका मंगल प्रभाव पड़ेगा। कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा और व्यापार में तरक्की होगी।

सिंह राशि -सूर्य के कर्क राशि में प्रेवश करने की वजह से सिंह राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के साथ विवाद भी हो सकता है।

कन्या राशि- इस राशि के लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी और इनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ में ही परिवार में खुशियां का माहौल भी बढ़ेगा।

तुला राशि -तुला राशि के लोगों के जीवन में परेशानी आ सकती है और इस राशि के लोगों को धन में हानि हो सकता है। इसके अलावा बनें हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा और जीवन की परेशानियां दूर हो जाएगीं। साथ में ही परिवार के साथ रिश्ते भी सुधार जाएंगे।

धनु राशि -सूर्य के कर्क राशि में आने से धुन राशि के लोगों के जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा और इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- 17 जुलाई के बाद से मकर राशि के लोगों का भाग्य बदल जाएगा और इस राशि के लोगों को इनके हर कार्य में कामयाबी मिला शुरु हो जाएगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को थोड़ी सी चिंता का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को धन में हानि भी हो सकती है।

मीन राशि- हर कार्य में सफलता मिलेगी और नए लोगों से दोस्ती होगी। घर में खुशियों का माहौल बनेगा और जीवन में तरक्की होगी।

सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने का बुरा प्रभाव जिन लोगों की राशि पर पड़ रहा है, वो लोग आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ पढ़ने से आपकी कुंडली पर इस परिवर्तन का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

Back to top button