बॉलीवुड

जब काफी समय बाद दीपिका पादुकोण से मिलते हैं रणवीर सिंह तो करते हैं ये काम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूटेस्ट और परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। बता दें कि दोनों ने बीते ही साल शादी की है। इसके पहले करीब दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका भी फिल्म छपाक की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका के रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं।

क्योंकि दोनों ही इस वक्त अपने करियर की पीक पर हैं, इसलिए दोनों ही अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त रहते हैं। फिल्म की शूटिंग के चलते कई बार ऐसा होता है कि दोनों कई दिनों तक एक-दूसरे से मिल भी नहीं पाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने फेमिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो दीपिका से लंबे समय बाद मिलते हैं तो क्या करते हैं। रणवीर सिंह दीपिका से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन रणवीर का ये जवाब सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। वो कभी भी अपने प्यार का इकरार दीपिका के लिए करने से नहीं झिझकते हैं। और रणवीर सिंह का ये जवाब उनके और दीपिका के प्यार का एक सबूत हैं। उनके जवाब से साफ पता चलता है कि ये कपल मोस्ट पॉपुलर क्यों है।

दरअसल रणवीर सिंह से पूछा गया कि जब वो लंबे समय बाद दीपिका से मिलते हैं तो उनका क्या रिएक्शन होता है। जवाब में रणवीर बताते हैं कि ‘मैं अपनी पत्नी को पकड़कर किस करता हूं।’ वीडियो में रणवीर किसी रिलेशनशिप एक्सपर्ट से कम नहीं लग रहे हैं।

वहीं बात करें रणवीर सिंह की फिल्म 83 की तो इसमें वो कपिल देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका भी नजर आएंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार प्ले करेंगी। बता दें कि वैसे तो दीपिका और रणवीर को ऑन स्क्रीन लोग काफी पसंंद करते हैं लेकिन शादी के बाद ये पहली बार होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

बता दें कि हाल ही में फिल्म 83’ का पहले पोस्टर रिवील किया गया था। जिसमें रणवीर के लुक को देखकर दर्शक दंग रह गए हैं और हर कोई अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ कर रहा है कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से कपिल देव को अपने अंदर ढाला है। फिल्म के पोस्टर को रिलीज होते ही दर्शकों के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। हर कोई रणवीर सिंह की तारीफ कर रहा है। बता दें कि दर्शक रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लोग उन्हें नई जनरेशन का सबसे प्रतिभाशाली एक्टर बता रहे हैं। लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, ‘ये तो सब एक्टर्स का बाप है।’ बात करें फिल्म की तो फिल्म 83 का निर्देशन कबीर सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज कराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, तब कोई नहीं सोच रहा था कि वो इसे जीतकर वापस जाएगी। हालांकि कपिल देव की सोच ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास को ही बदलकर रख दिया। इस वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Back to top button