बॉलीवुड

20 साल के रिश्ते में अजय और काजोल के रिश्ते में नहीं आया है कोई बदलाव, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी जोड़िया हैं जो लोगों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आई है। वैसे तो आए दिन इस इंडस्ट्री में लोगों के रिश्ते बनते और टूटते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी कई जोड़ियां हैं जो शुरू से लेकर के आज तक लोगों के लिए एक मिसाल बने हुए हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं सक्सेसफुल जोड़ियों में से एक जोड़ी के बारे में आपको बताएंगे। हम बात कर रहे हैं काजोल और अजय देवगन की जो बॉलीवुड की सक्सेसफुल कपल्स में से एक हैं।

बता दें कि हाल ही में अजय देवगन और काजोल ने अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलीब्रेट की है। इस सेलीब्रेशन के दौरान अजय और काजोल ने अपने सक्सेसफुल रिलेशनशिप को लेकर के लोगों से कुछ खास बातें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भले ही उनके रिलेशनशिप को इतना समय हो गया हो लेकिन आज भी उनका रिश्ता उसी तरह से जैसा आज से 20 साल पहले था और उनके रिश्ते में आज तक कुछ नहीं बदला है।

अजय देवगन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर और भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि ‘ना वो बदली है ना ही मैं, हम दोनों ही नहीं बदले हैं। ये सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। और हम हर परिस्थ‍िति में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।’ अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर काजोल और अजय देवगन ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक दूसरे को इस खास दिन की मुबारकबाद देते हुए नजर आए हैं।

काजोल ने लिखा था-
मैं: तो आज तुम क्या करना चाहते हो. 
अजय: मुझे नहीं पता कि तुम क्या करना चाहती हो. 
मैं: तुम्हें कैसा लग रहा है. 
अजय: चलो अंदर ही रहते हैं और मेरे लिए कुछ अच्छा खाना ऑडर्र कर दो. 
मैं: परफेक्ट! और दोनों हमेशा के लिए अपने पैजामा में खुशी से रहने लगे.

बता दें कि अजय और काजोल दोनों ने अपनी फिल्मी करियर के साथ अपनी फैमिली पर भी खूब ध्यान देते हैं। काजोल और अजय देवगन अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए निकल जाते हैं। हाल ही में अजय, काजोल और उनका बेटा युग यूरोप ट्रिप से लौटे हैं। वहीं इसके पहले अजय देवगन और काजोल अपनी फैमिली के साथ रोड ट्रिप पर भी निकले थे। उनकी इस रोड ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में अजय देवगन फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में देखा गया था। इस फिल्म में अजय देवगन को अपनी उम्र से छोटी एक लड़की से प्यार हो जाता है। जो उनकी आधी उम्र की होती है। इस फिल्म में वो रकुल प्रीत के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस फिल्म में अजय और रकुल के अलावा तब्बू ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दर्शकों ने इसको पसंद किया था।

बता दें कि अजय देवगन अब जल्द ही फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आएंगे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Back to top button