बॉलीवुड

पति निक के साथ वर्कआउट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसके फ़ोटो और वीडियो वे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के इन वीडियो और फ़ोटो को उनके फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं।यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा के वीडियो और फ़ोटो काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अक्सर वीडियो और फ़ोटो वायरल होती रहती हैं। इसी सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ वर्कऑउट करते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में इटली और पेरिस में खूब समय बिताया, जिसकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तमाम वायरल तस्वीरों और वीडियोज को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि अब ये दोनों एक परफेक्ट कपल बन चुके हैं।

वर्कआउट करते हुए वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों वर्कआउट करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा कई अन्य लोग भी दिख रहे हैं, लेकिन पूरी की पूरी महफ़िल इस ब्यूटीफुल कपल ने लूट ली। इस वीडियो में निक जोनस ने ब्लैक ड्रेस पहना है, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक शार्ट पहन रखा है, जिसमें दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन्ही अदाओं के फैंस दीवाने हैं।

कुकिंग करते हुए भी आये थे नज़र

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में इटली में खाना बनाते हुए दिखे थे। जी हां, उस वक्त की फ़ोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था कि छुट्टी बिताने का इससे अच्छा तरीका कुछ और हो ही नहीं सकता। इस साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी लिखा था कि मुझे खाना बनाना नहीं आता है, लेकिन अगर निक जैसा ट्रेनर हो तो कुकिंग करने का अपना ही एक अलग मजा है। बता दें कि इस कुकिंग में दोनों ने साथ मिलकर पास्ता बनाया।

जल्द ही टूर पर जाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जोनस भाई जल्दी ही टूर पर जाएंगे, जिसमें प्रियंका भी साथ जाएंगी। बता दें कि शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा एक साथ ही घूमते हुए नज़र आ रहे हैं, ऐसे में अब दोनों को एक पल भी जुदाई बर्दाश्त नहीं है, जिसकी वजह से वे अब इस टूर पर भी साथ ही जायेंगे। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में जो जोनस की शादी में नज़र आये थे जिसमें भी दोनो ने एक दूसरे को एक पल के लिए नहीं छोड़ा, बल्कि रोमांटिक होते हुए नज़र आये।

Back to top button
?>