विशेष

क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी में हैं ये 5 खास बातें, आपको भी जरूर जाननी चाहिए

पहले एक समय था जब फिल्मी दुनिया के कुछ बेहतरीन कलाकारों के बारे में बात किया जाता था लेकिन अब क्रिकेटर्स भी किसी फिल्मी सितारों से कम नहीं है। भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में जितनी अच्छी पारी खेलते हैं उतनी ही अच्छी पारी वे अपनी पत्नी के साथ भी खेल रहे हैं। वो पारी है प्यार और विश्वास की जो रोहित शर्मा और रितिका के बीच आज भी साफ दिखाई देता है। सभी जानते हैं कि रोहित ने रितिका से लव मैरिज की थी लेकिन आपको बिल्कुल नहीं पता होगा क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी में हैं ये 5 खास बातें, आपको इन्हें जरूर जानना चाहिए।

क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी में हैं ये 5 खास बातें

आज के समय में रोहित शर्मा को कौन नहीं जानता है। भारतयी क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं और इस वर्ल्ड कप 2019 में उनका बेहतरीन प्रदर्शन हम सबने देखा है। इन्होंने 5 शतक लगाकर क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना ली है, अब अगर इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं तो ये बहुत खास है। रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका नाम की लड़की से शादी की थी। मगर उनके बारे में आपको ये 5 बातें बिल्कुल नहीं पता होंगी, तो चलिए बताते हैं आपको वे 5 बातें..

1. रितिका का निकनेम “रिट्स” हैं और रोहित उन्हें प्यार से रिट्स डार्लिंग कहते हैं। इस नाम का मतलब खेल से संबंधित बताया जाता है। रितिका का जन्म 21 दिसंबर, 1987 में राजस्थान के एक एक रॉयल परिवार में हुआ था।

2. रितिका के पिता का नाम बॉबी है तथा इनके माता का नाम टीना हैं और इनके भाई का नाम कुणाल हैं। बॉबी एक रॉयल परिवार से हैं और इनका बाप-दादाओं का बिजनेस आज भी शान से चल रहा है लेकिन रोहित शर्मा की बातों में इस बात का जरा भी घमंड नहीं दिखता है।

3. शायद ये बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन रितिका युवराज सिंह को एक भाई की तरह मानती हैं।  इन दोनों को युवराज सिंह ने ही साल 2008 में रीबॉक के शूटिंग के समय मिलवाया था। पहले युवराज सिंह ने रोहित और रितिका के रिश्ते को मंजूरी नही दी फिर ये कहते हुए हां कहा था कि बहन का ख्याल रखना।

4. रितिका और रोहित शर्मा करीब 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर साल 2015 में शादी कर ली थी। इनकी शादी में युवराज सिंह जमकर नाचे थे और बाकी क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे।

5. इन सबमें सबसे मजे की बात ये है कि रोहित शर्मा ने इस बार जो तिहरा शतक लगाया था वो अपनी पत्नी रितिका के नाम लगाया था। उनके बीच एक डील थी कि अगर रोहित इस टूर्नामेंट में दो से ज्यादा शतक लगाते हैं तो रोहित जो कहेंगे वे करेंगी।

Back to top button