दिलचस्प

एक युवक पढ़ाई में काफी तेज हुआ करता था और वो दिन रात सफल होने के लिए मेहनत करता था। लेकिन..

एक कथा के अनुसार एक युवक पढ़ाई में काफी तेज हुआ करता था और वो दिन रात सफल होने के लिए मेहनत करता था। लेकिन कई साल बीत गए उस युवक को सफलता नहीं मिली।  जीवन में सफलता नहीं मिलने के कारण युवक काफी निराश रहने लगा। एक दिन इस युवक ने सोच की क्यों ने मैं आत्महत्या कर लूं।  आत्महत्या करने से जीवन की सभी परेशानी खत्म हो जाएगी।

आत्महत्या करने के लिए ये युवक एक जंगल में चले गया। जंगल में जाकर इस युवक को एक संत मिला।  संत ने इस युवक से पूछा, तुम इस जंगल में क्या कर रहे हो?  इस युवक ने कहा, महाराज मैं आत्महत्या करने के लिए जंगल में आया हूं। मैंने सुना है कि इस जंगल में एक नदी है और मैं उसी नदी में डूबकर अपनी जान देने जा रहा हूं। क्या आपको पता है कि नदी कहां हैं?

संत ने युवक की बात सुनकर उससे कहा, तुम जीवन से काफी हताश हो।  युवक ने कहा, हां मैं अपने जीवन से निराश हूं।  मैंने खूब मेहनत की है फिर भी मुझे नौकरी नहीं मिल पा रही है। संत ने कहा तुम इतनी छोटी चीज के कारण अपना जीवन त्याग ने जा रहे हो। तुमे मैं एक कहानी सुनता हों, एक लड़का हुआ करता था और इस लड़के ने एक साथ दो पेड़ लगाए थे। जिनमें से एक बांस का पौधा था और दूसरा नागकनी का। ये लड़का रोज इन दोनों पौधों को पानी दिया करता था।  कुछ महीनों बाद ही नागकनी का पौधा पनप गया। लेकिन बांस का पौधा बिलकुल भी नहीं पनपा। इस लड़के ने बांस के पौधे को पानी देना बंद नहीं किया।  ये लड़का रोज इस पौधे को पानी दिया करता था और अच्छे से इस पौधे की देखभाल करता था।

काफी समय बीत गया लेकिन फिर भी बांस का पौधा नहीं खिला। इस लड़के ने हार नहीं मानी और इसने बांस के पौधे की देखभाल जारी रखी।  इसी तरह से कई महीने बीत गए और आखिरकार बांस का पौधा भी खिल गया और कुछ ही समय बाद ये पौधा एक विशाल पेड़ बन गया। दरअसल इस लड़के ने हार नहीं मानी। अगर ये लड़का हार मान लेता तो बांस का पौधा कभी भी विशाल पड़े नहीं बन पता। इसलिए तुम भी अपने जीवन में हार नहीं मानों और दिन रात मेहनत करते रहो। एक ना एक दिन तुम्हें जरूर कामयाबी मिल जाएगी। जीवन में धैर्य होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए तुम धैर्य और लगन के साथ  काम करते रहो। संत की बात सुनकर युवक ने आत्महत्या करना का अपना विचार त्याग दिया और संत से वादा किया कि वो अपने जीवन में धैर्य और लगन के साथ तब तक कार्य करते रहेगा, जब तक उसे कामयाबी नहीं मिल जाती है।

कथा की सीख- जो लोग हिम्मत हार जाते हैं वो लोग अपने जीवन में कभी भी कामयाब नहीं हो पाते हैं। इसलिए आप जीवन में बुरा समय आने पर हिम्मत ना हारे और लगने के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगे रहे।

Back to top button