बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन 5 भाई-बहन की जोडि़यों में है उम्र का बड़ा फासला, इस भाई की उम्र भाई की उम्र जैसी

दुनिया से सबसे खूबसूरत रिश्तों में एक भाई-बहन का रिश्ता भी होता है। मां के बाद एक यही रिश्ता होता है जिनके ऊपर हमें प्यार आता है और अगर भाई या बहन छोटे हों तो वो जान बन जाता है। अगर बात बॉलीवुड की करें तो अपने भाई-बहनों को गहराईयों से प्यार करने वालों की कमी नहीं है। इनमें कई सितारों का नाम सामने आ सकता है लेकिन हम यहां बात करेंगे बॉलीवुड की इन 5 भाई-बहन की जोडि़यों में है उम्र का बड़ा फासला, मगर प्यार इनमें बहुत ज्यादा है।

बॉलीवुड की इन 5 भाई-बहन की जोडि़यों में है उम्र का बड़ा फासला

आर्यन और अबराम खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान के भी तीन बच्चे हैं। आर्यन (1998), सुहाना (2000) और अबराम (2016) अब आर्यन और अबराम में 16 साल का गैप है वहीं सुहाना से अबराम 14 साल छोटे हैं। शाहरुख और गौरी ने अबराम को सैरोग्रेसी से जन्म दिया था और वे इस परिवार की नन्ही सी जान हैं।

सारा और तैमूर अली खान

 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ शादी कर ली थी। इस शादी के बाद इन्हें एक बेटा हुआ तैमूर, तैमूर के जन्म के समय सारा की उम्र 23 साल थी और इनके बीच इतने ही सालों का गैप है। वहीं सारा का एक और भाई इब्राहिम भी है जो सैफ और अमृता का ही बेटा है इनसे भी तैमूर करीब 20 साल छोटा है।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा आजिम ने शाहिद के जन्म के कुछ सालों बाद तलाक ले लिया था। इसके बाद उनकी मां ने राजेश खट्टर के साथ शादी की। ईशान खट्टर उन्ही दोनों के बच्चे हैं तो इस रिश्ते से ईशान शाहिद के सौतले भाई है। इनके बीच करीब 14 साल का अंतर है और शाहिद अपने भाई ईशान को बहुत प्यार करते हैं।

सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा

सालों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक बेटी गोद ली थी और आज वो खान परिवार की जान हैं। गोद लेने के दौरान सलमान 24 साल के थे और अर्पिता एक या दो साल थीं। सलमान खान ने अर्पिता को बहन कम और बेटी की तरह ज्यादा प्यार दिया है। इनके बीच 24 सालों का अंतर है जो शायद एक बाप-बेटी के बीच होता है। अर्पिता खान की शादी में सलमान ने उन्हे एक फ्लैट और एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी और आज भी उस बहन को खूब प्यार देते हैं।

Back to top button