बॉलीवुड

राम कपूर के इस नए लुक को देखकर उनके फैंस हो गए हैरान, पहचानना हुआ मुश्किल

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के राम कपूर ने सिर्फ टीवी जगत में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत में भी अपनी पहचान बनाई है। अपनी पर्सनैलिटी के चलते उनको सीरियल और फिल्मों दोनों में ही सफलता मिली और दर्शकों का प्यार भी मिला। बता दें कि राम कपूर बीते कई दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं। आखिरी बार वो एकता कपूर की वेब सीरीज कर ले तू भी मोहब्बत और आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवयात्री में नजर आए थे। लेकिन एक बार फिर से राम कपूर खबरों मे हैं।

बता दें कि राम कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें उनका गजब का ट्रांसफार्मेशन देखने को मिल रहा है। बता दें कि एक्टर राम कपूर का ये न्यू लुक देखकर के उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। राम कपूर का ये नया अवतार उनके फैंस को खासा पसंद आया है। राम कपूर ने जब टीवी की दुनिया में जब कदम रखा था तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि किसी टीवी शो का लीड स्टार इतना ज्यादा वजन का हो सकता है।

दरअसल राम कपूर का वजन काफी ज्यादा था। और जब उन्होंने टीवी जगत में एंट्री की और दर्शकों को वो पसंद भी आए तो इसके बाद ये मिथ टूट गया की इस इंडस्ट्री में हिट होने के लिए आपको एक्टिंग के साथ-साथ एक अच्छी बॉडी भी होनी चाहिए। लेकिन इन दिनों राम कपूर का चेहरा और अंदाज काफी बदल गया है। उनकी लेटेस्ट फोटोज देख आप भी चौंक जाने वाले हैं। बता दें कि आज से 13 साल पहले एकता कपूर के सीरियल में राम कपूर ने मिस्टर वालिया का किरदार निभाया था। इस टीवी शो में वो लीड रोल में थे और उस दौरान भी उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था।

राम कपूर की इन नई तस्वीरों में उनके लुक को देखकर के हर कोई हैरान हैं। बॉलीवुड स्टार राम कपूर की इन लेटेस्ट पिक्चर्स में उनके चेहरे पर बुढापा दिखाई दे रहा है। भले ही एक्टर ने अपने नए लुक से सभी को चौंका दिया हो लेकिन ये भी साफ कर दिया है कि भई उनका दिल तो अभी भी बच्चा ही है। राम कपूर ने ना सिर्फ अपना वजन कम किया है और इसी के साथ इस लुक में स्मार्ट भी लग रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में राम कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दिख रहा है। इन तस्वीरों में वो पहले से काफी बदले हुए और स्लिम नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- Wassssup peeps!! Long time no see.

 

View this post on Instagram

 

Wassssup peeps!! Long time no see

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

Back to top button