राशिफल

Rashifal: आज का दिन इन 9 राशियों के लिए रहेगा शुभ, मांगलिक कार्य होंगे शुरू, मिलेंगे नए अवसर

हम आपको मंगलवार 9 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको काफी दिमागी कसरत करनी पड सकती हैं। भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में सबका साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी। लवमेट अपने पार्टनर को कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश हो जायेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। धन लाभ के अच्छे योग हैं। ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को भविष्य में फायदा हो सकता है। आज आपको फिज़ूल खर्ची करने से बचना चाहिए, जल्द ही किसी खास काम के लिये पैसों की जरूरत पड़ सकती है। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। परन्तु यात्रा कष्टदायी हो सकती है। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें। जमीन संबंधी कोई लेन-देन कर रहे हैं, तो पहले अच्छे से उस जगह की जांच-पड़ताल कर लें। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले आज ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप भी अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप जिस भी काम की शुरुआत करोंगे वह जरुर सफल होगा। आज कोई नया निवेश ना करें। आज आपका मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें, हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। वैचारिक दृढ़ता के साथ कार्य करने पर कार्य जरूर संपन्न और सफल होंगे। धन से सम्बंधित काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत है। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने करियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। सोसाइटी में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहेंगे। मनपसंद भोजन का लाभ उठा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पैसों का दबाव खत्म हो जाएगा। राहत मिल सकती है। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। आज आप बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम में कुछ देरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में आप राहत का अनुभव करेंगे। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। टेस्ट या कोई एग्जाम है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

आपने Rashifal 9 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गरुड़ पुराण के अनुसार ये 4 आदतें बनती हैं जीवन में दुखों का कारण, इनसे बचना है बेहद ही जरूरी

Back to top button