अध्यात्म

ना करें इन चीजों का दान, इनका दान करने से शुरू हो जाता है दुर्भाग्य

दान देना काफी शुभ माना गया है और मनुष्य जीतना दान करता है उसका सौभाग्य उतना ही बेहतर हो जाता है। यहीं वजह है कि शास्त्रों में दान देना महत्वपूर्ण बताया गया है और कई लोग समय-समय पर दान किया करते हैं। शास्त्रों में खाने की चीजों का दान करना सबसे बड़ा दान माना गया है। इसके अलावा लोगों को पानी पीलाना और कपड़ों का दान करना भी उच्च दान माना गया है। हालांकि कुछ ऐसी भी चीजे हैं जिनका दान करना शुभ नहीं माना जाता है और उन्हें दान करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। इसलिए आप जब भी दान करें तो नीचे बताई गई वस्तुओं को दान करने से बचें। क्योंकि शास्त्रों में इन वस्तुओं का दान निषेध माना गया है और इन चीजों का दान करने से दुर्भाग्य शुरु हो जाता है।

भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान

झाडू का दान

आप भूलकर भी झाड़ू का दान ना करें। झाडू का दान करने से आपके घर में धन की कमी आ जाती है और आपके जीवन की सुख और शांति भी भंग हो जाती है। दरअसल झाड़ू को लक्ष्मी मां से जोड़कर देखा जाता है और यही वजह है कि इसका दान करना शुभ नहीं माना गया है। दान करने के अलावा आप किसी अन्य व्यक्ति को अपना झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए भी ना दें।

बर्तन

स्टील के बर्तनों का दान करना भी वर्जित माना जाता है। इसलिए आप स्टील के बर्तनों का दान करने से बचें। स्टील के बर्तनों के अलावा स्टील से बनीं धातुओं का भी आप दान ना करें।

इस्तेमाल किए हुए कपड़े

आप कभी भी किसी व्यक्ति को खास कर पंडित को पहने हुए या फिर पुराने कपड़ों का दान करने से बचें। शास्त्रों में पुराने कपड़ों का दान करना सही नहीं माना गया है और शास्त्रों में लिखा गया है कि ऐसा करना अशुभ होता है। शास्त्रों के मुताबिक आप जब भी किसी को कपड़ों का दान करें, तो केवल नए कपड़ों का दान करें और पहनने हुए कपड़ों का दान करने से बचें।

उपयोग किए हुए तेल का दान

तेल का दान करना शुभ माना जाता है और इसका दान करने से शनि देव शांत रहते हैं। दान के अलावा मंदिर में तेल चढ़ना भी शुभ माना जाता है। लेकिन आप कभी भी इस्तेमाल या उपयोग किए हुए तेल का दान ना करें।

खाया हुए खाने का दान

खाने का दान सबसे उत्तम होता है। लेकिन आप कभी भी किसी को बासी या खाया हुआ खाना दान में ना दें। ऐसा करने से आपको पाप लग सकता है। इसलिए आप हमेशा ताजा खाने का ही दान करें।

धार्मिक ग्रंथों का दान

धार्मिक ग्रंथों का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप कभी भी धार्मिक ग्रंथों को दान ना करें। धार्मिक ग्रंथ के अलावा आप अपनी किताबों का दान भी ना करें। ऐसा करने से आप से सरस्वती मां रूठ जाती है और आप सही से विद्या हासिल नहीं कर पाते हैं।

Back to top button